Slider

LATEST NEWS
Loading Latest News...
आज 8 फ़रवरी की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ – 
1238 में व्लादिमीर नामक रूसी शहर को मंगाेलों ने  आग के हवाले किया।
1872 में अंडमान जेल यानि सेल्यूलर जेल में शेर अली ने  गवर्नर पर हमला करके शहादत प्राप्त की।
1909 में यूरोपीय देश जर्मनी और फ्रांस के बीच मोरक्को संधि पर हस्ताक्षर किये गये।
1943 में स्वतंत्रता सेनानी नेताजी सुभाष चंद्र बोस जर्मनी के केल से एक नौका के जरिये जापान के लिये रवाना हुये।
1952 में महारानी एलिजाबेथ ब्रिटेन की महारानी और राष्ट्रमंडल देशों की अध्यक्ष बनी थीं।
1971 में दुनिया के पहले इलेक्‍ट्रॉनिक शेयर बाजार नैस्‍डैक की शुरुआत 8 फ़रवरी  को हुई।
1971 में लाओस पर दक्षिणी वियतनामी सेना ने  हमला किया।
1986 में दिल्ली हवाई अड्डे पर  पहली बार प्रीपेड टैक्सी सेवा शुरु की गई।
1994 में क्रिकेटर कपिल देव ने टेस्ट मैचों में 432 विकेट लेकर रिचर्ड हैडली के सबसे अधिक विकेट लेने के विश्व रिकार्ड को तोड़ दिया था।
1999 में केनेडी अंतरिक्ष केंद्र से अमेरिकी अंतरिक्ष यान स्टारडस्ट रवाना।
2006 में सिओल में भारत और दक्षिण कोरिया के बीच  तीन समझौते सम्पन्न।
2008 में बैंगलौर स्थित इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ़ साइंस के वरिष्ठ वैज्ञानिक शांतनु भट्टाचार्य को  जी.डी. बिड़ाला पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
2008 में उड़ीसा के शिशुपालगढ़ में  खुदाई के दौरान 2500 वर्ष पुराना शहर मिला।
© all rights reserved TODAY छत्तीसगढ़ 2018
todaychhattisgarhtcg@gmail.com
TODAY छत्तीसगढ़
लाइव मार्केट & सराफा