Slider

LATEST NEWS
Loading Latest News...

आरंग मोड़ पर बस-ट्रक की भिड़ंत, 5 मृतकों को परिजन को मुआवजा, घायलों का इलाज मुफ्त

[TODAY छत्तीसगढ़] / राष्ट्रीय राजमार्ग 53 में आरंग मोड़ पर बस-ट्रक की भिड़ंत में घटनास्थल पर ही पांच लोगों की मौत हो गई। 30 से ज्यादा यात्री घायल हैं। इनमें 10 यात्रियों की हालत गंभीर बताई जा रही है। इन्हें नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करवाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद रायपुर रेफर कर दिया गया। प्रत्यक्षदर्शियों, घायल यात्रियों के मुताबिक दोनों ही वाहन तेज रफ्तार में थे। ट्रक चालक गाड़ी पर कंट्रोल नहीं कर सका और बस को सामने से इतनी जबरदस्त टक्कर मारी कि दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। आमने-सामने टक्कर की वजह से बस में सामने ड्राइवर के पास वाली सीट पर बैठे यात्रियों की जान चली गई। इनमें एक बच्ची भी है। दर्दनाक हादसे में लहू-लुहान लोगों को निकालने के लिए स्थानीय लोगों ने पुलिस की मदद की। बस में फंसे यात्रियों को भारी मशक्कत के बाद निकाला जा सका था। बता दें कि घटना दोपहर 2.15 बजे की है। बस सराईपाली से रायपुर आ रही थी। आरंग पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक सभी मृतक महासमुंद के थे। 
इनकी गई जान
तनिया सनूजा (04), नम्रता पटेल (19), नेपाल राणा (29), योगिता साहू (17), उर्मिला बघेल (60) शामिल हैं।
मुख्यमंत्री ने जताया शोक - 
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बुधवार को राजधानी के निकट आरंग बायपास पर एक हुए सड़क हादसे में महासंमुद जिले के नागरिकों की हुई मृृत्यु पर गहरा दुःख व्यक्त किया है. मुख्यमंत्री ने हादसे में घायल नागरिकों के त्वरित उपचार एवं सहायता के लिए जिला प्रशासन के अधिकारियों को निर्देशित किया है. डॉ. भीमराम अम्बेडकर अस्पताल (मेकाहारा) तथा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र आरंग में घायलों को भर्ती कराया गया है. जिला प्रशासन ने मृतकों को परिजन को 25-25 हजार रुपये मुआवजा देने की घोषणा की है। वहीँ घायलों का संपूर्ण इलाज मुफ्त किया जाएगा। 
© all rights reserved TODAY छत्तीसगढ़ 2018
todaychhattisgarhtcg@gmail.com
TODAY छत्तीसगढ़
लाइव मार्केट & सराफा