Slider

LATEST NEWS
Loading Latest News...

डॉ गोविंद प्रसाद शर्मा राष्ट्रीय पुस्तक न्यास के नए अध्यक्ष

[TODAY छत्तीसगढ़] / आज ग्वालियर के प्रमुख शिक्षाविद, डॉ गोविंद प्रसाद शर्मा ने न्यास अध्यक्ष के रूप ने नया पद भार संभाल लिया है। मार्च 1939 में जन्में डॉ शर्मा महारानी लक्ष्मीबाई महाविद्यालय एवं कमलाराजा कन्या महाविद्यालय के प्राचार्य रहे।उन्होंने अपर संचालक उच्च शिक्षा पद पर कार्य भी किया।वे मध्यप्रदेश हिंदी ग्रंथ अकादेमी के निदेशक और बोर्ड ऑफ़ सेकेंडरी एज्युकेशन के उपाध्यक्ष भी रहे।
डॉ शर्मा ने राजनीति विज्ञान से एमए के पश्चात पीएचडी भी की।लगभग आधा दर्जन से अधिक महत्वपूर्ण पुस्तकें भी लिखीं। उन्होंने न्यास परिवार में कहा कि हमें मिलकर एक साथ काम करना है और आप सब से मुझे बहुत कुछ सीखना भी है।परिचय के सत्र में डॉ शर्मा ने न्यास परिवार के सभी सदस्यों से परिचय भी किया और आत्मीय शैली में सभी का अभिवादन भी किया।

© all rights reserved TODAY छत्तीसगढ़ 2018
todaychhattisgarhtcg@gmail.com
TODAY छत्तीसगढ़
लाइव मार्केट & सराफा