Slider

LATEST NEWS
Loading Latest News...

प्रदेश में पौने 9 लाख हितग्राहियों को वृद्धावस्था पेंशन योजना का लाभ मिल रहा - भेडिय़ा

[TODAY छत्तीसगढ़] / प्रदेश में सबसे ज्यादा करीब पौने 9 लाख हितग्राहियों को वृद्धावस्था पेंशन योजना का लाभ मिल रहा है। यह जानकारी महिला बाल विकास मंत्री श्रीमती अनिला भेडिय़ा ने एक प्रश्न के लिखित उत्तर में दी। 
कांग्रेस सदस्य धनेन्द्र साहू ने जानना चाहा कि प्रदेश में सामाजिक सुरक्षा, विधवा पेंशन, निशक्तजन पेंशन योजना और वृद्धावस्था पेंशन योजना के हितग्राही कितने हैं? इसके जवाब में महिला बाल विकास मंत्री ने बताया कि प्रदेश में सामाजिक सुरक्षा योजना के पात्र हितग्राहियों की संख्या 5 लाख 16 हजार 758 है। जबकि विधवा पेंशन का लाभ 4 लाख 24 हजार 155 हितग्राहियों को मिल रहा है।  महिला बाल विकास मंत्री ने बताया कि इंदिरा गांधी निशक्तजन पेंशन योजना से 31 हजार 757 हितग्राही लाभांवित हो रहे हैं। जबकि वृद्धावस्था  पेंशन योजना का लाभ 8 लाख 81 हजार 169 लोगों को मिल रहा है। महिला बाल विकास मंत्री ने यह भी बताया कि वृद्धावस्था पेंशन योजना से सबसे ज्यादा 85 हजार 665 पात्र हितग्राही हैं। जांजगीर-चांपा जिले के पात्र हितग्राहियों की संख्या 72 हजार 817 है। 
भाजपा सदस्य भीमा मण्डावी के सवाल के लिखित जवाब में महिला बाल विकास मंत्री श्रीमती अनिला भेडिय़ा ने बताया कि बस्तर संभाग अंतर्गत इंदिरा गांधी राष्ट्रीय नि:शक्तजन पेंशन योजना के तहत 4 हजार 473 दिव्यांगजनों को 5 सौ रूपए प्रतिमाह और सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत 13 हजार 386 दिव्यांगजनों को 350 रूपए प्रतिमाह की दर से पेंशन दिया जा रहा है। 

© all rights reserved TODAY छत्तीसगढ़ 2018
todaychhattisgarhtcg@gmail.com
TODAY छत्तीसगढ़
लाइव मार्केट & सराफा