Slider

दहेज प्रताडऩा : ससुराल पक्ष के 6 लोगों पर आरोप

[TODAY छत्तीसगढ़] / एक महिला ने दहेज प्रताडऩा का आरोप लगाकर अपने ससुराल के 6 लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराया है। उसने आरोप लगाया है कि उसे मायके से 5 लाख रूपए, बाइक, वाशिंग मशीन, एलईडी टीवी, फ्रिज, एसी वगैरह अन्य सामान लाने के लिए प्रताडि़त किया गया। उसे पति, सास, ससुर, जेठ के अलावा मामा ससुर व मौसी सास ने भी शारीरिक, मानसिक रूप से दहेज के लिए प्रताडि़त किया।
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक निकहत बानो को उसके पति, सास, ससुर, जेठ, मामा ससुर व मौसी सास के द्वारा प्रताडि़त किया जा रहा था। निकहत की शादी सलमान खान से अक्टूबर 2018 में हुई थी।उसकी मां ने अपनी हैसियत के मुताबिक दहेज के बतौर दो लाख रूपए नकद, जेवर और घरेलू जरूरत के सामान दिए थे। शादी के एक महीने बाद ही सास, ससुर ने दहेज कम लाने के बारे में बोलना शुरू कर दिया। कहने लगे उसकी बहन की शादी में 5 लाख रूपए व बाइक, एसी, वाशिंग मशीन वगैरह दिए थे। उसे भी पांच लाख रूपए और दूसरे सामान लाने के लिए परेशान किया जाने लगा। 
निकहत से कहा गया कि वह अपने भाई और मां से बोलकर सभी चीजें लेकर आए। उसने आरोप लगाया है कि ससुर लाल खान उस पर गलत नीयत रखते थे। सास कहती थी कि उसे खाना बनाना नहीं आता है कपड़े पहनने की तमीज भी नहीं है। वह कहती थी कि बेटे की दूसरी शादी कराएगी। निकहत ने बताया है कि उसके सौतेले मामा ससुर आदतन अपराधी हैं। उत्तरप्रदेश से जिला बदर होने के कारण भिलाई में रह रहे हैं। उसे भी भिलाई में रहने के लिए दबाव डाला जा रहा था। उसे धमकाया जा रहा था कि उसके मामा ससुर और मासी सास से जान से मरवा देंगे। निकहत को उसके ससुर, सास, पति, जेठ ने जुलाई 2018 में मारपीट कर घर से निकाल दिया गया था।तब वह मां बनने वाली थी। समझाईश के बाद दहेज के लिए तंग नहीं करने की शर्त पर उसे 2 अक्टूबर 2018 में फिर से ससुराल में रहने के लिए कहा गया। लेकिन 5 अक्टूबर को ही उसके पति सलमान ने दहेज लाने के लिए बोलकर उसे घर से निकाल दिया। निकहत ने पति सलमान खान, ससुर लाल खान, सास सलमा बानो, जेठ ईमरान खान, सौतेले मामा वसीम खान, सलीम सोनू खान व सौतेली मासी के बेटी के खिलाफ गंज थाने में दहेज प्रताडऩा की शिकायत दर्ज कराई है। 

© all rights reserved TODAY छत्तीसगढ़ 2018
todaychhattisgarhtcg@gmail.com