[TODAY छत्तीसगढ़] / छत्तीसगढ़ शासन ने गुरुवार को दो आईएएस अफसरों के प्रभार में कुछ महत्वपूर्ण विभागों की जिम्मेदारियां जोड़ी है। आज मंत्रालय से जारी आदेश के अनुसार1995 बैच के आईएएस(IAS) अधिकारी और सीएम भूपेश बघेल के सचिव गौरव द्विवेदी को एक और बड़े विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है. गौरव द्विवेदी अब मुख्यमंत्री सचिवालय,स्कूल शिक्षा विभाग,जनसंपर्क, खनिज संसाधन,सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के सचिव के साथ-साथ उर्जा विभाग के सचिव की जिम्मेदारी भी संभालेंगे.इनके अलावा 2006 बैच के आईएएस अधिकारी अंकित आनंद जो अभी तक विशेष सचिव( स्वतंत्र प्रभार) थे,उन्हें उर्जा विभाग के विशेष सचिव की जिम्मेदारी दी गई है।
LATEST NEWS


