Slider

LATEST NEWS
Loading Latest News...

'एक बार संघ की शाखा में जाओ भारत का रत्न बन जाओ' - संजय

[TODAY छत्तीसगढ़] / गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने भारत रत्न  सम्मान देने के लिए तीन नामों का ऐलान किया जिसमें पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के अलावा नानाजी देशमुख और भूपेन हजारिका का नाम भी शामिल हैं। अब आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद और वरिष्ठ नेता संजय सिंह ने प्रणब मुखर्जी को भारत रत्न देने पर विवादित ट्वीट किया है। संजय सिंह ने ट्वीट कर कहा है, ‘बीजेपी की भारत रत्न योजना “एक बार संघ की शाखा में जाओ भारत का रत्न बन जाओ” मज़ाक़ बना दिया भारत रत्न का।’

यही नहीं संजय सिंह ने अगले ट्वीट में लिखा कि , ‘नेता जी सुभाष चन्द्र बोस, शहीदे आज़म भगत सिंह, डॉ. राम मनोहर लोहिया, स्व. ध्यानचंद को आज तक भारत रत्न नही, नानाजी देशमुख, भूपेन हज़ारिका और AAP के 20 विधायकों की सदस्यता रद्द करने का मामला आगे बढ़ाने वाले संघ के प्रशंसक प्रणव दा को भारत रत्न।’ संजय सिंह ने लिखा, ‘भारत रत्न: स्व.नाना जी देशमुख पूर्व सांसद BJP समाजसेवी, स्व.भूपेन हज़ारिका पूर्व MP कैंडीडेट भाजपा, अद्भुत गायक, आदरणीय प्रणव दा पूर्व राष्ट्रपति और संघ के कार्यक्रम में शामिल।’

© all rights reserved TODAY छत्तीसगढ़ 2018
todaychhattisgarhtcg@gmail.com
TODAY छत्तीसगढ़
लाइव मार्केट & सराफा