Slider

LATEST NEWS
Loading Latest News...

कांग्रेस सिर्फ एक परिवार की पार्टी - मोदी

[TODAY छत्तीसगढ़] / लोकसभा चुनावों के ठीक पहले राजनीति में प्रियंका गांधी की दस्तक पर तमाम सियासी हलकों से प्रतिक्रिया आनी शुरू हो गई है। आज कांग्रेस संगठन ने उन्हें महासचिव नियुक्त कर पूर्वी उत्तर प्रदेश की जिम्मेदारी सौंपी हैं। इस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नाम लिए बिना कांग्रेस पर हमला किया है। बुधवार को महाराष्ट्र में बूथ कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि कुछ लोगों के लिए परिवार ही पार्टी है पर भाजपा के लिए पार्टी ही परिवार है। उन्होंने कहा सिर्फ भाजपा में लोकतांत्रिक सिद्धांतों का पालन होता है। देश में कुछ अन्य दल भी कांग्रेस गोत्र के हैं।
प्रधानमंत्री ने आगे कहा कि कांग्रेस मुक्त भारत से मतलब कांग्रेस कल्चर से है। हमारा विरोध कांग्रेस की संस्कृति से है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मेरा बूथ, सबसे मजबूत अभियान के तहत महाराष्ट्र के बारामती, गढ़चिरौली, हिंगोली, नांदेड़ और नंदुरबार के बूथ कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कांग्रेस द्वारा एनसीपी प्रमुख शरद पवार का अपमान करने पर आलोचना की। पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि शरद पवार का एक ही दोष था कि वे कभी कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ना चाहते थे । उन्होंने कहा कांग्रेस में एक परिवार का ही दबदबा है, उनका विरोध करना अपराध है। TODAY छत्तीसगढ़ के WhatsApp ग्रुप में जुड़ने के लिए क्लिक करें 

© all rights reserved TODAY छत्तीसगढ़ 2018
todaychhattisgarhtcg@gmail.com
TODAY छत्तीसगढ़
लाइव मार्केट & सराफा