Slider

LATEST NEWS
Loading Latest News...

जब भगवान राम चाहेंगे तभी बनेगा मंदिर - सरोज

[TODAY छत्तीसगढ़]  भाजपा की राष्ट्रीय महामंत्री और राज्यसभा सांसद सरोज पांडेय ने कहा है कि भाजपा ने छत्तीसगढ़ में तीन बार जो सरकार बनाई थी वह कार्यकर्ताओं के दम पर ही थी। उन्होंने कहा कि पार्टी को चिंतन करने की आवश्यकता है और पार्टी हारने के कारणों की समीक्षा कर रही है। 
आज एक प्रेस वार्ता में उन्होंने कहा कि सरोज पांडेय ने कहा है कि इस बार भाजपा की सरकार नहीं है और रमन सिंह के मुख्यमंत्री ना होने की दशा में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष ही चुनावों में मुख्य चेहरा रहेंगे। हालांकि बाद में सरोज पांडेय ने बात बदलते हुए कहा कि पार्टी में संगठन ही प्रमुख है। जबकि राम मंदिर के निर्माण पर सरोज पांडेय ने कहा कि जब भगवान राम चाहेंगे तभी मंदिर बन पाएगा।
सरोज पांडेय ने ये दावा भी किया है कि एक बार फिर प्रदेश में भाजपा लोकसभा चुनाव में अच्छा प्रदर्शन करेगी और केंद्र में नरेन्द्र मोदी की सरकार बनेगी। उन्होंने कहा कि हम मैदान नहीं छोड़ रहे हैं और इस नई सरकार को काम करने के लिए 6 महीने मिलने चाहिए। राज्यसभा सांसद ने कहा कि पार्टी में अंन्तरकलह की कोई बात नहीं है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का घोषणा पत्र हमारे लिए भारी पड़ा है, लेकिन ये घोषणाएं पूरी होंगी या नहीं होगी ये हम 6 महीने बाद समझेंगे। हम प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में चुनाव में जाएंगे,सर्वमान्य नेता नरेन्द्र मोदी हैं उनके साथ जाएंगे।
© all rights reserved TODAY छत्तीसगढ़ 2018
todaychhattisgarhtcg@gmail.com
TODAY छत्तीसगढ़
लाइव मार्केट & सराफा