Slider

LATEST NEWS
Loading Latest News...

कांग्रेस ने मेरा भी कर्ज माफ़ किया - ननकीराम

[TODAY छत्तीसगढ़] / बेबाक बयान, तल्ख तेवर और बिंदास बोल के चलते अक्सर सुर्ख़ियों में रहने वाले आदिवासी नेता, राज्य के पूर्व गृहमंत्री और रामपुर विधानसभा से विधायक ननकीराम कंवर एक बार फिर चर्चा में हैं। उन्होंने कहा है की राज्य की भूपेश सरकार ने उनका करीब 70 हजार रूपये का कर्ज माफ़ किया है। एक तरफ भारतीय जनता पार्टी कांग्रेस के कर्जमाफी को महज किसानों के साथ छलावा बता रही है वहीँ दूसरी तरफ उन्ही की पार्टी के विधायक, पूर्व मंत्री और आदिवासी नेता ननकीराम का कर्जमाफी को लेकर दिया गया बयान भाजपा के लिए परेशानी खड़ी करने वाला है। 
पंद्रह साल सत्ता में रहने के बाद महज 15 सीट पर सिमट जाने वाली भाजपा इन दिनों आंतरिक कलह और गुटबाजी को लेकर पहले ही सुर्ख़ियों में हैं ऐसे में पार्टी के एक वरिष्ठ नेता और रामपुर से विधायक ननकीराम कँवर ने कांग्रेस के कर्जमाफी के फैसले को ना सिर्फ किसानों के हित में बताया बल्कि उन्होंने ये तक कहा कि कांग्रेस ने उनका भी 70  हजार रुपये का कर्जमाफ किया है। 

© all rights reserved TODAY छत्तीसगढ़ 2018
todaychhattisgarhtcg@gmail.com
TODAY छत्तीसगढ़
लाइव मार्केट & सराफा