[TODAY छत्तीसगढ़] / भारतीय जनता पार्टी ने दिल्ली के रामलीला मैदान से अगामी लोकसभा चुनाव का शंखानाद कर दिया है। पार्टी के दो दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन में पीएम मोदी ने जमकर हुंकार भरी। एक ओर जहां उन्होंने अपनी उपलब्धियां गिनाई है। वहीं, दूसरी ओर विपक्ष के सवालों और आरोपों का करारा जवाब दिया। चौकीदार चोर मामले पर पीएम ने कहा कि लोग चाहे जितनी गालियां दें, ये चौकीदार रुकने वाला नहीं है।
चौकीदार और अयोध्या मामले पर करारा जवाब -
पीएम मोदी ने कहा कि ये चाहे जितनी गलियां दें ये चौकीदार रुकने वाला नहीं है। उन्होंने कहा कि अभी तो यह शुरुआत है। पीएम ने कहा कि चोर चाहे देश में हो या विदेश में, देश का ये चोकीदार एक को भी छोड़ने वाला नहीं है। वहीं, पीएम ने अयोध्या मामले पर विपक्ष को आड़े हाथ लिया। पीएम ने कहा कि अयोध्या विषय में कांग्रेस अपने वकीलों के माध्यम से न्याय प्रक्रिया में बाधा पहुंचाने की कोशिश कर रही है। मोदी ने कहा कि कांग्रेस नहीं चाहती की अयोध्या विषय का हल आए। कांग्रेस का ये रवैया किसी को भूलना नहीं चाहिए। मोदी ने कहा कि जमानत पर बाहर घुमनें वाले इन नेताओं को न कानून पर विश्वास है, न सत्य पर भरोसा है, और न ही इनको संस्थानों पर विश्वास है। इनको राजशाही पर भरोसा है, लेकिन हम लोकशाही को मनाने वाले लोग हैं।
आरक्षण जरूरी था- मोदी
इसके अलावा पीएम ने आरक्षण पर भी बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि जिन्हें पहले से आरक्षण मिल रहा था, उनका हक छीने बिना 10 प्रतिशत के आरक्षण की व्यवस्था सवर्णों के लिए की है। ये करने से सब कुछ ठीक हो जाएगा, ये मैंने न कभी कहा था न कहूंगा लेकिन ये करना जरूरी था। उन्होंने कहा कि किसी के हक को कम किए बिना ये नई व्यसव्था की गई है, इसके बारे में कुछ लोग भ्रम फैला रहे हैं। हमें उनकी कोशिश को भी नाकाम करना है। इनपुट - पत्रिका
