Slider

जिसे मौत का डर नहीं उसे सीबीआई से कैसा डर - भूपेश

[TODAY छत्तीसगढ़] / पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह के आरोप पर शुक्रवार को प्रदेश कार्यालय राजीव भवन में विधिवत प्रेस कांफ्रेंस कर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पलटवार किया है। भूपेश बघेल ने कहा कि जो मौत से नहीं डरता वो सीबीआई से भला क्या डरेगा। प्रदेश में बिना रोक-टोक सीबीआई के प्रवेश पर बैन को लेकर रमन सिंह ने कहा था कि मुख्यमंत्री सीबीआई से काफी डरे हुए हैं। सीबीआई का नाम सुनकर रात और दिन में शायद उन्हें उनका ख्याल आता है। इसलिए उसे राज्य में आने पर प्रतिबंधित कर रहे हैं।
हालांकि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पहले ही स्पस्ट कर चुकें हैं की सीबीआई का राज्य में प्रवेश प्रतिबंधित नहीं है, हाँ किसी भी तरह की जांच-कारवाही के लिए सीबीआई को राज्य सरकार से अनुमति लेनी होगी। भूपेश बघेल ने कल ट्वीटर पर भी लिखा है की 'झीरम में अपने नेताओं को खोने के बाद से ही उनके मन से मौत का डर खत्म हो चुका है। उन्होंने लिखा है ' जिसे मौत का डर नहीं उसे सीबीआई से कैसा डर ? ' 

© all rights reserved TODAY छत्तीसगढ़ 2018
todaychhattisgarhtcg@gmail.com