Slider

चंद्र ग्रहण आज : क्या करें, क्या न करें

[TODAY छत्तीसगढ़] / आज 21 जनवरी को साल का पहला चंद्र ग्रहण लगने वाला है। इसे सुपर ब्लड वोल्फ मून भी कहा जा रहा है। ग्रहण के दौरान इस दिन चांद लाल रंग के साथ तांबे के रंग जैसा गहरा नजर आएगा। हालांकि इसका दीदार भारत में नहीं हो पाएगा। ज्योतिषियों के मुताबिक इसका असर सभी जातकों पर राशि अनुसार अलग-अलग पड़ेगा। बता दें, भारतीय समयानुसार 20 जनवरी को सुबह 10 बजे से शुरू होकर 21 जनवरी की शाम 3:33 बजे पर खत्म होगा जिसके बाद कुल चंद्रग्रहण रात 11:41 बजे से शुरू होगा। आइए जानते हैं ग्रहण के दौरान इसके असर से बचने के लिए भूलकर भी रात को ये काम नहीं करने चाहिए। 
चंद्र ग्रहण से जुड़ी खास बातें
-यह साल 2019 का पहला चंद्रगहण है।
-इसके बाद 16 जुलाई को साल का दूसरा चंद्र ग्रहण नजर आएगा।
-भारतीय समयानुसार यह चंद्रगहण 20 जनवरी को सुबह 10 बजे से शुरू होकर 21 जनवरी की शाम 3:33 बजे पर खत्म होगा। 
-साल का पहला चंद्रगहण सुपर ब्लड वुल्फ मून के नाम से जाना जाएगा जिसमें चांद लाल रंग के साथ ही तांबे के रंग जैसा गहरा दिखाई देगा।
क्या न करें-
-ग्रहण के दौरान खाना बनाना और खाने का सेवन करना सख्त वर्जित होता है। इसके अलावा सिर पर तेल भी लगाने की मनाही होती है।
-माना जाता है ग्रहण काल में पका हुआ भोज्य पदार्थ पूरी तरह से जहर में बदल जाता है। 
-चंद्र ग्रहण के दौरान वायुमंडल में बैक्टीरिया और संक्रमण का प्रकोप तेजी से बढ़ जाता है। ऐसे में भोजन करने से संक्रमण अधिक होने की आशंका रहती है। इसलिए ग्रहण के दौरान भोजन खाने से बचना चाहिए। 
-ग्रहण के समय पति और पत्नी को शारीरिक संबंध नहीं बनाने चाहिए। इस दौरान यदि गर्भ ठहर गया तो संतान विकलांग या मानसिक रूप से विक्षिप्त तक हो सकती है।
-ग्रहण के समय कोई भी शुभ व नया कार्य शुरू नहीं करना चाहिए।
क्या कर सकते हैं-
-इस काल में कच्ची सब्जियां और फल खा सकते हैं क्योंकि उनमें किसी प्रकार के कोई बदलाव देखने को नहीं मिलते। 
-पवित्र नदियों में स्नान कर यथा शक्ति दान अवश्य देना चाहिए। ग्रहण के बाद दान देने का बहुत महत्व है।
-घर में रखे हुए पानी में कुशा डाल देनी चाहिए, इससे पानी दूषित नहीं होता है।
-चन्द्रग्रहण के दौरान जप-ध्यान करने से कई गुना फल होता है।
-ग्रहण पूरा होने पर चन्द्र का शुद्ध बिम्ब देखकर भोजन करना चाहिए।
हिंदू शास्त्रों के अनुसार किसी भी प्रकार का चंद्र ग्रहण कभी भी किसी रूप में शुभ नहीं माना जाता है। मान्यता के अनुसार चंद्र ग्रहण का प्रकोप किसी भी व्यक्ति पर पूरे 108 दिनों तक बना रहता है। 

© all rights reserved TODAY छत्तीसगढ़ 2018
todaychhattisgarhtcg@gmail.com