Slider

LATEST NEWS
Loading Latest News...
1997 में अरुंधति रॉय को  उनके उपन्यास ‘द गॉड आॅफ स्मॉल थिंग्स’ के लिए ब्रिटेन के सबसे प्रतिष्ठित साहित्यिक पुरस्कार ‘बुकर पुरस्कार’ से नवाजा गया।
देश और दुनिया में आज 15 दिसंबर को कई घटनाये हुईं, उन घटनाओं में कुछ इतिहास के पन्नों में भी दर्ज हैं। एक नज़र कुछ महत्वपूर्ण घटनाओं पर -
 1794 में फ्रांस में क्रांतिकारी ट्रिब्यूनल को  समाप्त कर दिया गया।
1803 में ईस्ट इंडिया कंपनी ने  उड़ीसा (अब ओडिशा) पर कब्जा किया।
 1911 में बनारस हिन्दू युनिवर्सिटी सोसाइटी की स्थापना हुई।
1916 में प्रथम विश्व युद्ध के दौरान  वेरदून में हुए लड़ाई में फ्रांस ने जर्मनी को हराया।
1917 में मॉल्डोवा गणराज्य ने  रूस से स्वतंत्र होने की घोषणा की।
1953 में भारत की एस विजयलक्ष्मी पंडित  संयुक्त राष्ट्र महासभा के आठवें सत्र की प्रथम महिला अध्यक्ष चुनी गई।
1961 में नाजी तानाशाह अडोल्फ हिटलर के यहूदी नरसंहार में व्यवस्थित कत्लेआम के आयोजक आडोल्फ आइषमन को आज के दिन मौत की सजी सुनाई गई।
1961 में बांग्लादेश में गंगा नदी के तट पर  आये चक्रवात में 15,000 लोगों की मौत हुई।
1976 में न्यूजीलैंड से स्वतंत्र हुआ समोआ  संयुक्त राष्ट्र का सदस्य बना।
1991 में जाने माने फिल्म निर्माता सत्यजीत रे को  सिनेमा जगत् में उनकी उपलब्धियों के लिए स्पेशल ऑस्कर से नवाजा गया।
1993 में जेनेवा में गैट (व्यापार एवं तटकर पर आम अहमति)  विश्व व्यापार समझौते पर 126 देशों द्वारा हस्ताक्षर।
1997 में संयुक्त राष्ट्र  महासभा द्वारा किसी सार्वजनिक स्थान, वाहन या दफ़्तर पर उग्रवादियों द्वारा किये जाने वाले विस्फोटों को ग़ैर क़ानूनी घोषित किये जाने का प्रस्ताव पारित।
1997 में अरुंधति रॉय को  उनके उपन्यास ‘द गॉड आॅफ स्मॉल थिंग्स’ के लिए ब्रिटेन के सबसे प्रतिष्ठित साहित्यिक पुरस्कार ‘बुकर पुरस्कार’ से नवाजा गया।
2000 में चेरनोबिल रिएक्टर  सदा के लिए बंद।
 2001 में इटली में पीसा की झुकी मीनार को 11 साल बंद रहने के बाद दोबारा खोला गया।
2003 में भूटान सरकार ने  अपने यहाँ सक्रिय भारतीय अलगाववादियों के विरुद्ध कार्रवाई शुरू की।
2005 में  ईराक में नयी सरकार के गठन के लिए मतदान सम्पन्न।
2007 में पाकिस्तान में  आपातकालीन नागरिक क़ानून लागू।
 2008 में  केन्द्रीय मंत्रिमण्डल नेआतंकवादी वारदात से निपटने के लिए राष्ट्रीय जाँच एजेंसी के गठन के प्रस्ताव को मंज़ूरी दी।
2010 में ऑस्ट्रेलिया के क्रिसमस द्वीप के पास  90 शरणार्थियों को ले जा रहे एक नाव के
दुर्घटनाग्रस्त होने से 48 लोगों की मौत हुई।
2014 में सिडनी के एक कैफे में  एक व्यक्ति हारुण मोनिस ने लोगों को 16 घंटे तक बंधक बनाया। पुलिस कार्रवाई में मोनिस के अलावा दो अन्य भी मारे गये।

© all rights reserved TODAY छत्तीसगढ़ 2018
todaychhattisgarhtcg@gmail.com
TODAY छत्तीसगढ़
लाइव मार्केट & सराफा