[TODAY छत्तीसगढ़] / छत्तीसगढ़ के तत्कालीन मुख्यमंत्री डाक्टर रमन सिंह इन दिनों अपने विधानसभा क्षेत्र राजनांदगांव निवास में हैं। सियासी व्यस्तता के बावजूद वे कुछ पल परिवार के लिए निकाल लेते हैं। मुख्यमंत्री रहते हुए समय का जो अभाव हुआ करता था वो कुछ कम हुआ है। आज उन्होंने एक तस्वीर ट्वीट की जिसमें वे अपनी पोती हर्षवर्द्धनी के साथ हैं। उन्होंने ट्वीट के माध्यम से लिखा है कि " बेटियां सचमुच निश्छल प्रेम का प्रतीक होती हैं।" उन्होंने पोती के साथ शेयर की गई तस्वीर पर ये भी लिखा है कि 'लम्बी व्यस्तता के बाद जीवन में ऐसे पल अनमोल होते हैं'
बेटियाँ सचमुच निश्छल प्रेम का प्रतीक होती हैं। लाडली पोती हर्षवर्धनी के साथ फुर्सत के पल व्यतीत करने का अवसर मिलता है तो हृदय भावविभोर हो उठता है। लम्बी व्यस्तता के बाद जीवन के ऐसे पल अनमोल होते हैं। pic.twitter.com/dfzVoIxuYu— Dr Raman Singh (@drramansingh) December 21, 2018