[TODAY छत्तीसगढ़] / मध्यप्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री के नाम के ऐलान को लेकर कवायद तेज हो गई है। कांग्रेस तीनों राज्यों में डिप्टी सीएम बनाने पर विचार कर रही है। मध्यप्रदेश में कमलनाथ और राजस्थान में अशोक गहलोत मुख्यमंत्री पद के प्रबल दावेदार हैं। बताया जा रहा है कि ज्योतिरादित्य सिंधिया और सचिन पायलट को उपमुख्यमंत्री बनाने में कांग्रेस को मुश्किल हो सकती है, क्योंकि दोनों नेता मुख्यमंत्री के अलावा कोई अन्य पद स्वीकार करने के लिए तैयार नहीं हैं। राहुल गांधी ने गुरुवार को दिल्ली में कहा- "पार्टी के अंदर कई नेताओं, विधायकों और कार्यकर्ताओं से इनपुट ले रहा हूं। मुख्यमंत्री का नाम जल्द ही आपके सामने होगा।''
सिंधिया और पायलट, मुख्यमंत्री के अलावा कोई पद स्वीकार नहीं
सत्यप्रकाश पांडेय
TCG
News
गुरुवार, दिसंबर 13, 2018
TCG
News
गुरुवार, दिसंबर 13, 2018