एक नज़र आज 13 दिसंबर के इतिहास पर -
1232 में गुलाम वंश के शासक इल्तुतमिश ने ग्वालियर पर कब्जा किया।
1916 में ऑस्ट्रिया के टायरॉल में हिमस्खलन से 24 घंटे में 10,000 ऑस्ट्रियाई और इतालवी सैनिकों की मौत।
1920 में नीदरलैंड के हेग में लीग ऑफ नेशनस का अंतरराष्ट्रीय न्यायालय स्थापित।
1921 में बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय का उद्घाटन ‘प्रिंस ऑफ वेल्स’ ने किया था।
1937 में चीन और जापान के बीच हुए नानज़िंग के युद्ध में जापानियों की जीत हुई। इसके बाद लंबे समय तक नरसंहार और अत्याचार का दौर चला।
1955 में भारत और सोवियत संघ ने पंचशील प्रकाशन को स्वीकार किया।
1961 में मंसूर अली ख़ान पटौदी ने अपना टेस्ट मैच करियर दिल्ली में इंग्लैंड के खिलाफ शुरू किया था।
1974 में माल्टा गणतंत्र बना।
1981 में पोलैंड में सेना द्वारा सत्ता पर कब्ज़ा।
1989 में गृह मंत्री मुफ़्ती मोहम्मद सईद की बेटी को आतंकवादियों के चंगुल से छुड़ाने के बदले पांच कश्मीरी आतंकवादियों को जेल से रिहा किया गया।
1996 में कोफी अन्नान संयुक्त राष्ट्र के महासचिव चुने गए।
1998 में महात्मा रामचन्द्र वीर को कोलकाता के बड़ा बाज़ार लाइब्रेरी की ओर से “भाई हनुमान प्रसाद पोद्दार राष्ट्र सेवा” पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
2001 में दिल्ली स्थित भारतीय संसद पर आतंकवादी हमला।
2001 में इस्रायल ने यासिर अराफात से सम्पर्क तोड़े।
2003 में भूतपूर्व इराकी राष्ट्रपति सद्दाम हुसैन को उनके गृह नगर टिगरीट के निकट गिरफ्तार कर लिया गया।
2002 में यूरोपीय संघ का विस्तार किया गया। साइप्रस, चेक गणराज्य, एस्टोनिया, हंगरी,
लातविया, लिथुआनिया, पोलैंड, स्लोवाकिया और स्लोवेनिया इसमें शामिल किए गए।
2004 में इस्लामाबाद में भारत और पाकिस्तान के बीच परमाणु और सर क्रीक पर वार्ता प्रारम्भ।
2004 में भूतपूर्व चिलि तानाशाह जनरल अगस्टो पिनोसे अपहरण और नरसंहार के 9 आरोप लगने के बाद घर में नजरबंद कर दिए गए।
2006 में 50वें सदस्य के रूप में वियतनाम को शामिल करने हेतु विश्व व्यापार संगठन द्वारा अधिसूचना जारी।
2007 में श्रीलंका सेना व लिट्टेे के मध्य हुए संघर्ष में 17 लिट्टे उग्रवादी मारे गये।
2008 में जम्मू-कश्मीर के पाँचवें चरण के लिए 11 विधानसभा क्षेत्रों में 57% मतदान हुआ।
