[TODAY छत्तीसगढ़] / छत्तीसगढ़ में भी मुख्यमंत्री के नाम पर फैसला राहुल गांधी करेंगे। आज विधायक दल की हुई बैठक में इस बात का प्रस्ताव पारित किया गया, तो मुख्यमंत्री पद पर फैसला आलाकमान तय करें। इस प्रस्ताव का सभी विधायकों ने हाथ उठाकर समर्थन किया। जिसके बाद अब पूरी तरह से ये मामला राहुल गांधी के पाले में चला गया है। बैठक से बाद मल्लिकार्जुन खड़गे ने मीडिया से बातचीत की।
पहले सभी विधायकों से सामूहिक रूप से चर्चा की गयी, उसके बाद विधायकों से वन टू वन मुलाकात हुई। सभी विधायकों की राय और बैठक में मिले फीडबैक के आधार पर एक प्रस्ताव अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी को सौंपा जायेगा और फिर इस मुद्दे पर राहुल गांधी फैसला लेंगे की कौन मुख्यमंत्री बनेगा।
मल्लिकार्जुन खड़गे ने बताया कि सभी विधायकों से बात की गयी है। सभी से राय ली गयी और सभी की सहमति के बाद ही ये फैसला लिया गया है कि मुख्यमंत्री के नाम का फैसला राहुल गांधी लें।

