Slider

LATEST NEWS
Loading Latest News...

नए साल के जश्न में शराबियों, हुड़दंगियों पर पुलिस की रहेगी नज़र

[TODAY छत्तीसगढ़] / कुछ घंटों बाद साल 2018 की विदाई हो जाएगी और नए साल के जश्न के माहौल में देश-प्रदेश का कोना-कोना उल्लास मनाता दिखाई पड़ने लगेगा। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर, न्यायधानी बिलासपुर समेत अन्य  शहरों में जाते साल की विदाई और नए साल के स्वागत की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। हर व्यक्ति ने अपने हिसाब से बदलते साल के जश्न की तैयारी की है। खासकर युवाओं की टोली काफी उत्साहित है। महिलाएं, पुरुषों के अलावा घरेलू महिलाएं भी जश्न मनाने के लिए मनपसंद जगहों पर जाने की तैयारी कर रही हैं। इस दौरान पुलिस प्रशासन ने भी एहतियात और सुरक्षा के मद्देनज़र कमर कस ली है, जश्न के दौरान शहर के मुख्य मार्गों, आयोजन स्थलों पर पुलिस की नज़र रहेगी । इस दौरान शराब पीकर हुड़दंग करने वाले की खैर नहीं होगी। हुड़दंग करने वाले शराबियों से पुलिस सख्ती से निपटने के मूड में है लिहाजा नए साल का जश्न और जाते साल की विदाई पर ऐसा कुछ ना करें जिससे हवालात का मुंह देखना पड़े।  


बिलासपुर पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जिले भर की पुलिस को मुस्तैद रहने के निर्देश जारी कर दिए गए हैं। बिलासपुर शहर के सभी थाना क्षेत्रों, चौक-चौराहों पर पुलिस की नज़र रहेगी। इस दौरान शराबियों का ख़ास ख्याल पुलिस को रहेगा, नशे में वाहन चलाने वालों पर सख्ती से कारवाही की जाएगी साथ ही वाहन जब्ती की कारवाही भी होगी।  

© all rights reserved TODAY छत्तीसगढ़ 2018
todaychhattisgarhtcg@gmail.com
TODAY छत्तीसगढ़
लाइव मार्केट & सराफा