Slider

LATEST NEWS
Loading Latest News...

100 रु. का सिक्का, आम सिक्का नहीं

[TODAY छत्तीसगढ़] / केंद्र की मोदी सरकार ने पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की याद में उनके ९४ वें जन्मदिवस से एक दिन पहले यानी सोमवार को  100 रुपये का सिक्का जारी किया है। यह एक स्मारक सिक्का है, जिस पर अटलजी की तस्वीर और नाम अंकित है। यह सिक्का प्रचलन में मौजूद 1, 2, 5 और 10 रुपये के सिक्के से अलग है। यह सिक्का आम सिक्कों की तरह बाज़ार में प्रचलन में नहीं आएगा। इसे 3,300 से 3,500 रुपये की प्रीमियम दरों पर बेचा जाएगा।
यह सिक्का चार अलग-अलग धातुओं को मिलाकर बनाया गया है। एक 35 ग्राम के सिक्के में 50 प्रतिशत चांदी, 40 प्रतिशत तांबा, 5 प्रतिशत जस्ता और 5 प्रतिशत निकेल है। सिक्के की एक तरफ अटल बिहारी वाजपेयी की तस्वीर अंकित है, जबकि दूसरी तरफ अशोक स्तंभ है। स्तंभ के नीचे सत्यमेव जयते और रुपये के चिन्हे के साथ 100 लिखा है। इसके अलावा अंग्रेजी व हिंदी में ‘भारत’ लिखा गया है।

© all rights reserved TODAY छत्तीसगढ़ 2018
todaychhattisgarhtcg@gmail.com
TODAY छत्तीसगढ़
लाइव मार्केट & सराफा