Slider

LATEST NEWS
Loading Latest News...

पहले चोरी की, फिर हत्या कर दी

                                                                                                                    सांकेतिक तस्वीर - 
[TODAY छत्तीसगढ़] / बिलासपुर जिले के गौरेला क्षेत्र में ग्राम बड़ेअंजली के एक युवक ने अपने ही पड़ोसी के घर से 30 हजार रुपये की चोरी कर ली। पता चलने पर पड़ोसी महिला ने चोरी की गई रकम की मांग की, तब से आरोपी युवक उस महिला से रंजिश रखने लगा। शनिवार की शाम उस युवक ने मौका पाकर डंडे से हमला कर दिया, हमले में पडोसी महिला गंभीर रूप से घायल हो गई जिसे उपचार के लिए अस्पताल में दाखिल कराया गया जहां उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना पर गौरेला पुलिस ने मामले को जांच में लिया।

 मामले में परिजनों का बयान लेने पर पुलिस को मालूम हुआ की  शनिवार  शाम 4.30 बजे पड़ोसी युवक पवन सिंह गोंड़ उसके घर में डंडा लेकर आया। उसने दोनों बच्चियों को डांटकर बाड़ी की ओर भगा दिया। फिर कुछ देर बाद पवन सिंह भी बाड़ी तरफ से भाग निकला। इस बीच तनु व तमन्ना घर में पहुंचे, तब राजकुमारी खून से लथपथ अचेत पड़ी थी। बच्चियों के रोने की आवाज सुनकर रामकुमारी भी आ गई। डायल 112 को बुलाकर आहत राजकुमारी को इलाज के लिए गौरेला लेकर आए जहां  जांच के बाद डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने हत्या का अपराध दर्ज कर लिया है । पुलिस को पूछताछ में पता चला कि पवन सिंह ने मृतका राजकुमारी के घर के गुल्लक से पांच-छह माह पहले 30 हजार रुपये की चोरी कर कर ली थी।
© all rights reserved TODAY छत्तीसगढ़ 2018
todaychhattisgarhtcg@gmail.com
TODAY छत्तीसगढ़
लाइव मार्केट & सराफा