Slider

LATEST NEWS
Loading Latest News...

गिल्डा ने इस्तीफा राज्यपाल को भेजा

[TODAY छत्तीसगढ़] / छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के महाधिवक्ता जुगलकिशोर गिल्डा ने रविवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने अपना इस्तीफा राज्यपाल को भेजा है।

प्रदेश में कांग्रेस की सरकार और भूपेश बघेल के मुख्यमंत्री बनते ही गिल्डा ने इस्तीफा दे दिया।  भाजपा सरकार में हाईकोर्ट में महाधिवक्ता के रूप में गिल्डा ने लंबे समय तक काम किया। मूलतः नागपुर के रहने वाले गिल्डा आरएसएस से जुड़े हैं । वे छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में महाधिवक्ता बनने के पहले सुप्रीम कोर्ट में राज्य सरकार के अतिरिक्त महाधिवक्ता के रूप में काम कर रहे थे। इस बीच महाधिवक्ता संजय के अग्रवाल हाईकोर्ट में जस्टिस बन गए। तब उन्हें यहां महाधिवक्ता की जिम्मेदारी दी गई। उनकी नियुक्ति के बाद उनका छत्तीसगढ़ के बाहरी वकील होने के कारण विरोध भी हुआ। लेकिन फिर भी गिल्डा महाधिवक्ता के पद पर बने रहे। अपने इस्तीफे में उन्होंने कहा है कि मेरे कार्यकाल के दौरान देखा है कि महाधिवक्ता कार्यालय में बाहरी लोगों का हस्तक्षेप रहा है जो उचित नहीं है। उन्होंने इस बात का जिक्र चीफ जस्टिस की डिवीजन बेंच में भी एक मामले की सुनवाई के दौरान कही थी। उन्होंने यह भी लिखा है कि मेरे कार्यकाल के दौरान यहां हाईकोर्ट में सभी साथियों का पूरा सहयोग मिला। यहां चार-पांच चीफ जस्टिस के साथ उन्हें काम करने का अवसर मिला। इनमें तीन चीफ जस्टिस अभी सुप्रीम कोर्ट में जस्टिस हैं। सरकार बदलने पर महाधिवक्ता के इस्तीफा देने की परंपरा रही है। लिहाजा उन्होंने भी अपना इस्तीफा राज्यपाल को भेज दिया है। 
© all rights reserved TODAY छत्तीसगढ़ 2018
todaychhattisgarhtcg@gmail.com
TODAY छत्तीसगढ़
लाइव मार्केट & सराफा