Slider

LATEST NEWS
Loading Latest News...

जहर खुरानी, एक ही परिवार के तीन की मौत, दो गंभीर

[TODAY छत्तीसगढ़] / बिलासपुर जिले के रतनपुर से लगे ग्राम नेवसा में एक ही परिवार के 5 सदस्यों के जहर खाने का मामला सामने आया है जिसमे एक महिला और  2 बच्चियों की मौत हो गई है। जहर खुरानी के इस संदिग्ध मामले में एक दूसरी महिला और 1 बच्चे की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। महिला और एक बच्चे को उपचार के लिए सिम्स में भर्ती कराया गया है जहां उनकी स्थिति चिंताजनक बनी हुई है।
 बताया जा रहा है ग्राम नेवसा निवासी सत्तू साहू पास ही की कोलवाशरी में काम करता है। रोज की तरह वो कल रात भी डयूटी करने चला गया। घर मे उसकी माँ गुलाब बाई पति दुकालू साहू [60 वर्ष] पत्नी प्रस्तुती साहू व 3 बच्चे निकिता, नीलम और विकास साहू खाना खाकर सो गए थे लेकिन आज जब सत्तू काम से वापस घर पहुँचा तो घर के भीतर का माजरा बेहद दर्दनाक और चिंताजनक था। घर में माँ गुलाब बाई और दोनों बेटियां निकिता, नीलम की मौत हो चुकी थी, पत्नी व बेटा दर्द से तड़प रहे थे। पीड़ित परिवार के सदस्यों को इस घटनाक्रम के संबंध में किसी तरह की जानकारी नहीं मिल पा रही है, रतनपुर पुलिस ने मामले की सुचना पर अपराध दर्ज कर विवेचना आरम्भ कर दी है। विवेचना के बाद सामने आये तथ्यों से ही खुलासा हो सकेगा की ये हादसा था या फिर किसी की साजिश। 



© all rights reserved TODAY छत्तीसगढ़ 2018
todaychhattisgarhtcg@gmail.com
TODAY छत्तीसगढ़
लाइव मार्केट & सराफा