Slider

LATEST NEWS
Loading Latest News...

भूपेश ने ली सीएम की शपथ, टीएस और साहू बने मंत्री


[TODAY छत्‍तीसगढ़] / छत्‍तीसगढ़ के नए मुख्‍यमंत्री के रूप में भूपेश बघेल ने शपथ ले ली है। राज्‍यपाल आनंदीबेन पटेल ने उन्‍हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। मुख्यमंत्री के साथ दो मंत्री क्रमशः ताम्रध्वज साहू और टीएस सिंदेव ने भी शपथ ली। इस मौके पर पार्टी  के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष राहूल गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, फारूख अब्‍दूल्‍ला, एम के स्‍टैलिन, पूर्व मुख्यमंत्री मोतीलाल वोरा, राजस्‍थान के मुख्‍यमंत्री अशोक गहलोत, पांडिचेरी के मुख्‍यमंत्री नारायण सामी, बीके हरिप्रसाद, राजबब्‍बर, नवजोत सिंह सिद़धू, शरद यादव, राजस्‍थान के उप मुख्‍यमंत्री सचिन पायलट, राजीव शुक्‍ला, ज्‍योतिरादित्‍य सिंधिया, आनंद शर्मा, गुरूदास कामथ, मल्लिकार्जुन खड़गे, मोहसिना किदवई, नवीन जिंदल, कांग्रेस प्रवक्‍ता जयवीर शेरगिल, रागिनी नायक समेत पार्टी की कई नामचीन हस्तियां उपस्थित रहीं।
 TODAY छत्तीसगढ़ के WhatsApp ग्रुप में जुड़ने के लिए क्लिक करें 
        मध्यप्रदेश में शपथ लेने के तुरंत बाद ही अपने वादे के मुताबिक मध्यप्रदेश के नवनियुक्त मुख्यमंत्री   कमलनाथ ने राजधानी भोपाल में किसानों के कर्ज़ माफ करने वाली फाइल पर दस्तखत कर दिए हैं। ये माना    जा रहा है की छत्तीसगढ़ में भी कांग्रेस की जीत के बाद राज्य शासन के अधिकारियों ने किसानों की कर्ज   माफी की तैयारियां पूरी कर ली हैं. राज्य शासन के अधिकारियों से मिली जानकारी के मुताबिक सहकारिता   विभाग के उपसचिव पीएस सर्पराज ने संचालक संस्थागत वित्त संयोजक, राज्य स्तरीय बैंकर्स कमेटी और           प्रबंध संचालक छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी बैंक को पत्र लिखकर किसानों की ऋण माफी योजना को लागू       करने के लिए जानकारी मांगी है. बता दें कि कांग्रेस ने वादा किया था कि सरकार बनने के बाद 10 दिनों के भीतर किसानों का कर्ज माफ कर दिया जाएगा.

छत्तीसगढ़ के तीसरे मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह का कार्यक्रम आज खराब मौसम की वजह से पूर्व निर्धारित स्थल साइंस कालेज मैदान में नहीं हो सका। मौसम की स्थिति को देखते हुए मुख्यमंत्री और दो मंत्रियों के शपथ ग्रहण का कार्यक्रम इनडोर स्टेडियम में आयोजित करना पड़ा जिसकी वजह से बहुत सारे लोग प्रदेश की नई सरकार के शपथ ग्रहण समारोह के साक्षी नहीं बन सके। राज्य के तीसरे मुख्यमंत्री की ताजपोशी में  पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल, समेत भाजपा के कई पूर्व मंत्री और विधायक शामिल हुए।
© all rights reserved TODAY छत्तीसगढ़ 2018
todaychhattisgarhtcg@gmail.com
TODAY छत्तीसगढ़
लाइव मार्केट & सराफा