Slider

अब भूपेश की बारी, गहलोत और कमलनाथ ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ

[TODAY छत्तीसगढ़] / छत्तीसगढ़ में कांग्रेस के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल शाम 5 बजे शपथ लेंगे, वहीँ दूसरी ओर मध्य प्रदेश में कमलनाथ ने अब से कुछ देर पहले दोपहर 2.32 बजे शपथ ली। राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने मध्यप्रदेश के नए मुख्यमंत्री कमलनाथ को विधिवध शपथ दिलाई। मध्यप्रदेश के 18 वें मुख्यमंत्री बने कमलनाथ ने शपथ लेने के बाद मंच और समक्ष बैठे अतिथियों का आत्मीय अभिनन्दन किया।  इन दो राज्यों के अलावा कांग्रेस की सरकार राजस्थान में भी बनी है। सबसे पहले राजस्थान में आज शपथ ग्रहण समारोह हुआ, राजस्थान में सोमवार यानी आज सुबह 11 बजे अशोक गहलोत ने मुख्यमंत्री और सचिन पायलट ने उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली। इन दोनों जगहों पर पार्टी आलाकमान राहुल गाँधी विशेष रूप से मौजूद रहे उनके साथ पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह भी रहे।
मध्य प्रदेश में कांग्रेस नेता कमलनाथ की मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में ताजपोशी आज जम्बूरी मैदान में हुई। वहीं राजस्थान में आजादी के बाद पहली बार राजधानी जयपुर के हृदय स्थल अल्बर्ट हॉल पर किसी नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह हुआ।  इससे पहले नई सरकारों के शपथ ग्रहण समारोह राजभवन में ही होते रहे है।
छत्तीसगढ़ में रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन रखा गया था लेकिन आज सुबह से हो रही बारिश के चलते मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह का रंग कुछ फीका ना रह जाए इस कारण आनन्-फानन में प्रशासन ने शपथ ग्रहण समारोह के स्थान में परिवर्तन किया है। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री कुछ देर बाद रायपुर के इनडोर स्टेडियम में शपथ लेंगे।



© all rights reserved TODAY छत्तीसगढ़ 2018
todaychhattisgarhtcg@gmail.com