Slider

LATEST NEWS
Loading Latest News...

गणपति की स्थापना

 [TODAY छत्तीसगढ़ ] / तीज पर्व के बाद आज भक्तों ने गणेश चतुर्थी का व्रत किया और मुहूर्त देखकर पुरे विधि-विधान के साथ गणपति जी की स्थापना की गई। भगवान् गणेश घर-घर विराजे, चौक-चौराहों पर भक्तों द्वारा बनाये गए आकर्षक पंडालों में लम्बोदर स्वामी की स्थापना देर शाम की गई। हिन्‍दू धर्म में गणेश जी का एक विशेष स्‍थान है। उनके बिना कोई भी पूजा या हवन पूरी नहीं मानी जाती। शहर से लेकर गाँव तक विघ्नहर्ता की के जयकारे की गूंज सुनाई पड़ने लगी है। अब दस दिन तक भक्तिमय माहौल के बीच भक्त घर से लेकर शहर के विभिन्न पंडालों में एकदन्त की आराधना के लिए पहुंचेंगे। अलग-अलग आकार और रूप में बनाई गई गणेश प्रतिमाएं भक्तों के आकर्षण का बड़ा केंद्र रहेगी। दरअसल गणेश चतुर्थी का दिन विनायक के जन्‍मोत्‍सव के रूप में मनाया जाता है। कुछ तस्वीरें बिलासपुर शहर के पंडालों से ...    



      -------------------------------
© all rights reserved TODAY छत्तीसगढ़ 2018
todaychhattisgarhtcg@gmail.com
TODAY छत्तीसगढ़
लाइव मार्केट & सराफा