Slider

LATEST NEWS
Loading Latest News...
 [TODAY छत्तीसगढ़ ] / छत्तीसगढ़ में रमन सिंह ही मुख्यमंत्री का सबसे बड़ा चेहरा हैं। इंडिया टु़डे ग्रुप और एक्सिस माई इंडिया की ओर से कराए गए सर्वे में रमन सिंह मुख्यमंत्री के तौर पर 41 प्रतिशत लोगों की पसंद हैं, वहीं पीसीसी चीफ भूपेश बघेल को 21 प्रतिशत जनता मुख्यमंत्री के तौर पर देखना चाहती हैं। यहां ये बात गौर करने वाली मुख्यमंत्री रमन सिंह और भूपेश बघेल के बीच ये अंतर करीब आधा है। वहीं JCJC सुप्रीमो अजीत जोगी को 12 फीसदी लोगों ने मुख्यमंत्री का चेहरा बताया, जबकि टीएस सिंहदेव को 11 फीसदी और सरोज पांडेय को महज 2 फीसदी लोगोें ने मुख्यमंत्री का दावेदार बताया है।
मुख्यमंत्री रमन सिंह के कामकाज को लेकर किये गये सर्वे में 39 प्रतिशत लोगों ने मौजूदा रमन सिंह सरकार के कामकाज को बेहतर माना है, जबकि 34 प्रतिशत लोगों ने बदलाव की बात की है, वहीं 11 प्रतिशत लोगों ने कहा है कि सरकार का कामकाज ठीक है। आपको बता दें कि छत्तीसगढ़ के लिए ये सर्वे 11 लोकसभा क्षेत्र में 4598 सैंपल के आधार पर किया गया है। वहीं छत्तीसगढ़ में 59 फीसदी लोगों ने प्रधानमंत्री के तौर पर नरेंद्र मोदी को अपना पसंद बताया है, जबकि 34 फीसदी लोगों ने राहुल गांधी को प्रधानमंत्री के रुप में अपनी पसंद बतायी है।
                                                  ----------------------------------- 
© all rights reserved TODAY छत्तीसगढ़ 2018
todaychhattisgarhtcg@gmail.com
TODAY छत्तीसगढ़
लाइव मार्केट & सराफा