Slider

                    
         लड्डू-मोदक बनाइये, आ रहे हैं 'गणपति बाप्पा' 


       

 [TODAY छत्तीसगढ़ ] / गणेश चतुर्थी की शुरुआत इस बार13 सितंबर से हो रही है। यह 23 सितंबर तक चलेगी। भाद्रपद मास की चतुर्थी से चतर्दर्शी तक यानी दस दिनों तक चलने वाले इस उत्सव में अगर आप भी बप्पा की मूर्ति घर लाकर स्थापना कर रहे हैं तो राशि के अनुसार मूर्ति लाएं। बप्पा आपकी किस्मत बदल देंगे। बिलासपुर शहर के विभिन्न हिस्सों में भगवान् गणेश की प्रतिमाएं आकार ले रहीं हैं। वहीँ गणेश जी को विराजित करने आकर्षक पंडाल बनाने का काम चल रहा है। शहर और आस पास के इलाकों में गणेशोत्सव काफी आस्था और भाईचारे के साथ मनाया जाता है। इतना ही नहीं हर साल मूर्ति, पंडाल, विधुत साज-सज्जा के अलावा आकर्षक झाकियों को पुरस्कृत भी किया जाता है।
         आइये अब ये भी जानते हैं इस बरस लम्बोदर स्वामी आपको कितना और कैसा फल देने वाले हैं।  प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित संतराम के अनुसार, गणपति की कृपा साल भर पाने के लिए लोग घर में गणपति को स्थापित करते हैं। ऐसा माना जाता है कि गणेश भगवान कैलाश पर्वत छोड़कर धरती पर सिर्फ इसलिए आते हैं जिससे वह अपने भक्तों को आशीर्वाद दे सकें। इन 10 दिनों में बप्पा धरती पर निवास करते हैं। ऐसे में शुभ मुहूर्त और विधि विधान से उनका पूजन करें।
0 मेष राशि: इस  राशि के जातक बप्पा की रक्त वर्ण या लाल रंग की मूर्ति घर लाएं। साथ ही लड्डू का भोग लगाएं।
0 वृश्चिक राशि: इस राशि के जातक मूंगे के गणेश जी घर लाएं। न हो तो सिन्दूर वर्ण की गणेश प्रतिमा घर लाएं। नैवेद्य और मोतीचूर के लड्डू का भोग लगाएं।
0 वृषभ राशि:  इस राशि के लोग अपने घर सफेद रंग के गणेश जी लाएं और मोदक से भोग लगाएं। इससे घर में सुख शांति रहेगी।
0 तुला राशि- इस राशि के जातकों को क्रीम रंग की गणेश प्रतिमा घर लानी चाहिए। साथ ही पीली रंग की बूंदी से भोग लगाएं।
0 मिथुन राशि: इस राशि के लोग हल्के भूरे या हरे रंग की गणेश प्रतिमा को लाएं। ध्यान रहे इस पर नग जड़े हों तो और भी बेहतर रहेगा। मोदक का भोग लगाएं।
0 कन्या राशि- इस राशि वालों को मरगज के गणेश प्रतिमा लानी चाहिए। न ला पाएं तो हल्के हरे वर्ण के गणेश मूर्ति लानी चाहिए। नारंगी रंग के लड्डू का भोग लगाएं।
0 सिंह राशि: इस राशि के जातक को भी हल्के लाल रंग के गणेश जी लाने चाहिए।  बूंदी के लड्डू का नैवेद्य लगाकर भोग लगाएं।
0 कर्क राशि: इस राशि के जातकों को दूधिया रंग के श्वेतार्क के गणेशजी की प्रतिमा लाएं।  न हो पाए तो पार्थिव गणेश बनाकर मोतीचूर के लड्डू से भोग लगाएं।
0 धनु  राशि: इस राशि के जातक पीले रंग की गणेश प्रतिमा लाएं। इसके बाद पीले रंग के फूलों से सजाएं। वहीं पीले रंग के लड्डू से ही भोग लगाएं।
0 मीन राशि: इस राशि के लोगों को तोतिया रंग के गणेश जी लाएं। लाल फूलों से सजाएं साथ ही मोदक बनाकर भोग भी लगाएं।
0 कुंभ राशि: इस राशि के जातकों को काले पत्थर के बनी गणेश प्रतिमा को लाएं और स्थापित करें। साथ ही बूंदी का भोग लगाएं।
0 मकर राशि: इस राशि के जातक नील वर्ण की गणेश प्रतिमा को घर में स्थापित करें। इसके बाद पीले फूलों से सजाएं और मोदक का भोग लगाएं।
                                                           --------------------------------------
© all rights reserved TODAY छत्तीसगढ़ 2018
todaychhattisgarhtcg@gmail.com