राजनांदगांव (डोंगरगढ़)। TODAY छत्तीसगढ़ / अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत डोंगरगढ़ पुलिस ने एक बार फिर बड़ी सफलता हासिल करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में कुल 14.760 बल्क लीटर देशी शराब और दो मोटरसाइकिल जब्त की हैं।
पहले मामले में 25 अप्रैल को मुखबिर की सूचना पर ग्राम मुरमुंदा पेट्रोल पंप के पास घेराबंदी कर आरोपी खिलेश निर्मलकर (24 वर्ष), निवासी रंगाखार को मोटरसाइकिल (CG 08 NB 2848) में शराब परिवहन करते पकड़ा गया। पुलिस की तलाशी में आरोपी के पास से 34 पाव देशी प्लेन शराब (6.120 बल्क लीटर) जिसकी कीमत: ₹2,720 बताई जा रही है।
इसी तरह दूसरे मामले में पुलिस ने ग्राम गाजमर्रा और राजकट्टा के बीच तालाब के पास कार्रवाई कर आशीष कुमार सिन्हा (22 वर्ष) और नरसिंह सिन्हा (40 वर्ष) को मोटरसाइकिल (CG 08 AN 7715) के साथ गिरफ्तार किया। इनके पास से 48 पाव देशी प्लेन शराब (8.640 बल्क लीटर) जब्त की गई। दोनों मामलों में आरोपियों के खिलाफ धारा 34(2) आबकारी अधिनियम के तहत अपराध दर्ज कर उन्हें न्यायालय में पेश किया गया, जहां से न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।
![]() |
| आरोपी खिलेश निर्मलकर |




