राजनांदगांव। TODAY छत्तीसगढ़ / जिले में असामाजिक तत्वों और सार्वजनिक स्थानों पर शराब सेवन करने वालों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत चौकी चिखली पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है। पुलिस ने अलग-अलग मामलों में 10 लोगों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए कानून का शिकंजा कसा है।
पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कीर्तन राठौर के मार्गदर्शन एवं नगर पुलिस अधीक्षक वैशाली जैन के पर्यवेक्षण में यह अभियान चलाया जा रहा है। 26 अप्रैल को सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीते पाए गए 5 लोगों के विरुद्ध आबकारी एक्ट की धारा 36(च) के तहत कार्रवाई की गई।
इसी अभियान के तहत 27 अप्रैल को लड़ाई-झगड़ा कर शांति भंग करने वाले 5 आरोपियों के खिलाफ धारा 170, 126, 135(3) बीएनएसएस के तहत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय में पेश किया गया।



