अंबिकापुर। TODAY छत्तीसगढ़ / जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मुख्यमंत्री जनजातीय ग्राम अखरा विकास योजना का शुभारंभ किया। यह योजना आदिवासी समुदाय के पारंपरिक और सांस्कृतिक ढांचे को मजबूत करने की दिशा में एक अहम कदम मानी जा रही है।
जनजातीय समाज से मेरा विशेष लगाव होना स्वाभाविक है, क्योंकि मैं आदिवासी समाज की बेटी हूं। मैं धन्यवाद देती हूं छत्तीसगढ़ के आदिवासी भाई-बहनों को, जिन्होंने अपनी परंपरा, संस्कृति और इतिहास को आज भी संजोकर रखा है - माननीय राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु जी@rashtrapatibhvn pic.twitter.com/y6RQyXTnC1
— CMO Chhattisgarh (@ChhattisgarhCMO) November 20, 2025
राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा कि आदिवासी समाज के लिए ‘अखरा’ केवल धार्मिक स्थल नहीं, बल्कि आस्था, पूजा, सामूहिक गतिविधियों और सांस्कृतिक पहचान का केंद्र होता है। उन्होंने बताया कि अखरा स्थल न सिर्फ समुदाय की मान्यताओं से जुड़े हैं, बल्कि इन्हें आदिवासी इतिहास और सांस्कृतिक धरोहर का जीवंत प्रतीक भी माना जाता है। इस योजना के माध्यम से प्रदेश सरकार इन पारंपरिक स्थलों के संरक्षण, विकास और विस्तारीकरण पर विशेष जोर देगी, ताकि आने वाली पीढ़ियाँ भी अपनी सांस्कृतिक जड़ों से जुड़ी रह सकें।




