LATEST NEWS
Loading Latest News...
अम्बागढ़ लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
अम्बागढ़ लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

अम्बागढ़ को ज़िला नहीं बनाने से नाराज़ विधायक समर्थकों के साथ सड़क पर उतरे, चक्काजाम-प्रदर्शन से मानपुर-मोहला राजमार्ग बंद

 TODAY छत्तीसगढ़  / राजनांदगांव / कल स्वतंत्रता दिवस [15 अगस्त] के अवसर पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ राज्य में चार नये जिले और 18 नई तहसीलों की बड़ी सौगात दी, लेकिन मुख्यमंत्री के इस फैसले से राजनांदगांव जिले के अंबागढ़ चौकी क्षेत्र के लोग खासे नाराज हो गए है। स्थानीय लोगों को उम्मीद थी कि अम्बागढ़ चौकी को जिला बनाकर बुनियादी जरूरतों में इजाफा करने के साथ-साथ लोगों की मुलभुत सुविधाओं का ख्याल सरकार रखेगी। मगर कल हुई घोषणा के बाद नाराज़ लोग सड़क पर विरोध के लिए उतर आये हैं।  पुलिस का प्रशासनिक अमला सुरक्षा के लिहाज से मौके पर मुस्तैद है।  

TODAY छत्तीसगढ़ के WhatsApp ग्रुप में जुड़ने के लिए क्लिक करें 

आपको बता दें की राजनांदगांव जिले से मानपुर मोहला को नया जिला बनाया गया है जिसमे अम्बागढ़ की जनता काफी आक्रोश में है। सीएम के इस फैसले से नाराज क्षेत्रीय विधायक ने अपने समर्थकों के साथ अंबागढ़ चौकी में चक्काजाम कर दिया है। जिसके चलते पिछले कई घंटों से मानपुर-मोहला राजमार्ग बंद है।

© all rights reserved TODAY छत्तीसगढ़ 2018
todaychhattisgarhtcg@gmail.com
TODAY छत्तीसगढ़
लाइव मार्केट & सराफा