Slider

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया नमन

CM बोले- उनके आदर्शों पर बनेगा विकसित भारत


TODAY
छत्तीसगढ़  /  
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सोमवार को राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में प्रख्यात शिक्षाविद् एवं राष्ट्रवादी चिंतक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती पर उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी मां भारती के सच्चे सपूत थे, जिन्होंने राष्ट्र की अखंडता और एकता के लिए अपना संपूर्ण जीवन देश सेवा को समर्पित कर दिया। उन्होंने कहा कि डॉ. मुखर्जी के विचार और आदर्श आज भी देशवासियों को प्रेरित करते हैं।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि उनके दिखाए मार्ग पर चलते हुए विकसित, सशक्त और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण के संकल्प को आगे बढ़ाया जाएगा।

कार्यक्रम में विधायक पुरंदर मिश्रा सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक भी उपस्थित रहे।

© all rights reserved TODAY छत्तीसगढ़ 2018
todaychhattisgarhtcg@gmail.com