बिलासपुर। TODAY छत्तीसगढ़ / जिले के ग्राम गतोरी स्थित वृंदावन ग्रीन फार्म हाउस में चल रहे जुए के बड़े फड़ पर पुलिस ने छापा मारकर आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई सीएसपी सिविल लाइन और एसडीओपी कोटा के नेतृत्व में की गई।
पुलिस को सूचना मिली थी कि वृंदावन ग्रीन फार्म हाउस में बड़े स्तर पर जुआ खेला जा रहा है। सूचना पर संयुक्त टीम ने मौके पर दबिश दी, जहां कई लोग नगदी रकम के साथ जुआ खेलते मिले।
कार्रवाई के दौरान पुलिस ने फार्म हाउस संचालक मनीष शर्मा समेत कुल आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों में रोशन सिंह, मुन्ना गोयल, विकास सिंह, मनीष शर्मा, नीरज शर्मा, दीपक अग्रवाल, चंद्रकिशन अग्रवाल और मयंक सोनकर शामिल हैं। मौके से पुलिस ने 3 लाख 80 हजार रुपये नगद, 11 मोबाइल फोन और 5 चारपहिया वाहन जब्त किए हैं। जब्त संपत्ति की कुल कीमत करीब 40 लाख रुपये बताई जा रही है।
पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ गैर-जमानती धाराओं के तहत मामला दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। घटना के बाद क्षेत्र में चर्चा का माहौल है।
हाइलाइट्स -
गिरफ्तार आरोपी - 1.रोशन सिंह उम्र 38 साल निवासी ओमनगर थाना सिविल लाइंस बिलासपुर
2 मुन्ना गोयल निवासी राजीव गांधी चौक थाना सिविल लाइंस 982
3 विकास सिंह निवासी दीनदयाल कॉलोनी मंगला
4 मनीष शर्मा शर्मा उम्र 42 साल विद्या नगर तारबहार
5 नीरज शर्मा शर्मा उम्र 42 साल निवासी विद्या नगर थाना तारबहार
6 दीपक अग्रवाल उम्र 37 साल निवासी रामा लाइफ सिटी सकरी
7 चंद्रकिशन अग्रवाल निवासी तखतपुर बिलासपुर
