Slider

Chhattisgarh: कोटा में चार वर्षीय मासूम पर क्रूरता, गोदनामा माता गिरफ्तार


 कोटा (बिलासपुर)। 
TODAY छत्तीसगढ़  /  चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 की सूचना पर कोटा पुलिस ने एक चार वर्षीय मासूम को प्रताड़ना से बचाते हुए उसकी कथित गोदनामा माता को गिरफ्तार किया है। मामला वार्ड क्रमांक 01, राममंदिर चौक के पास करगीरोड कोटा का है, जहाँ 4 साल के बालक के साथ लगातार गाली-गलौज, मारपीट व शारीरिक शोषण की शिकायत मिली थी।

सूचना मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह ने त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए थाना कोटा पुलिस ने आरोपी राजकुमारी भैना (पति स्व. राजकुमार भैना, उम्र 34 वर्ष, निवासी पड़ावपारा, राममंदिर के पास, कोटा) के खिलाफ धारा 115(2), 296 भारतीय न्याय संहिता (BNS) एवं धारा 75 किशोर न्याय (बालकों की देखरेख एवं संरक्षण) अधिनियम 2015 के तहत अपराध दर्ज किया। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहाँ से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। उधर, पीड़ित बालक को सुरक्षा, उपचार और देखरेख के लिए संबंधित विभाग के माध्यम से सुरक्षित स्थान पर रखा गया है।

© all rights reserved TODAY छत्तीसगढ़ 2018
todaychhattisgarhtcg@gmail.com