इस यात्रा का उद्देश्य नवरात्रि पर्व को भक्तिमय वातावरण में मनाना, ग्रामीणों से संवाद करना और मंदिरों में दर्शन–पूजन कर क्षेत्र की समृद्ध धार्मिक परंपराओं को और भव्यता प्रदान करना है। बारिश और तेज धूप के बावजूद यात्रा लगातार जारी है।
ग्रामीणों का समर्थन और स्वागत -
यात्रा जहां-जहां से गुजर रही है, वहां ग्रामीणों, महिलाओं और विभिन्न समाजों के लोगों का अपार समर्थन मिल रहा है। लोग जयघोष, पुष्पमालाओं और नारियल के साथ यात्रा एवं विधायक सुशांत शुक्ला का स्वागत कर रहे हैं। शुक्ला प्रत्येक पड़ाव पर ग्रामीणों से आत्मीय संवाद कर रहे हैं और रात्रि विश्राम उसी स्थान पर कर अगले दिन नए पड़ाव के लिए प्रस्थान कर रहे हैं।
अब तक के पड़ाव -
नवागांव, मेलनाडीह, कर्रा (रैनपुर), जाली बेलतरा, बेलपारा, अंधियारी पारा, बगदेवा, कोरबी हरदीपारा, पथरापाली, लिम्हा, सलखा, कड़री, नेवसा, गिधौरी, टेकर, भिल्मी, पाण्डेपुर, उच्चभट्ठी, भाड़ी, बाम्हू अकलतरी, लखराम, पौंसरा, चोरहादेवरी, खैरा, डगनिया, सेलर, खपराखोल, बैमा और नगोई।
आगामी कार्यक्रम -
26 सितम्बर: बैमा–नगोई से परसाही, उरतुम, मोहरा, मटियारी, चिल्हाटी, लगरा, खैरा, फरहदा और मोपका।
27 सितम्बर: मोपका से चुन्नी सिंह तालाब, टेलीफोन एक्सचेंज रोड, राजकिशोर नगर दुर्गा मंदिर, बजरंग चौक, वसंत विहार दुर्गा मंदिर चौक, लिंगियाडीह, अमरैया चौक दुर्गा मंदिर, बहतराई चौक, खमतराई, बिरकोना और कोनी।
28 सितम्बर: कोनी से प्रारंभ होकर सेंदरी, कछार, लोफंदी, पेण्डरवा, रानीगांव और मदनपुर होते हुए यात्रा का भव्य समापन रतनपुर महामाया मंदिर में होगा।