Slider

LATEST NEWS
Loading Latest News...

घोटालेबाज़ VIP : केंद्रीय जेल रायपुर में हवा खा रहे टुटेजा, ढेबर, तिवारी समेत अन्य आरोपी दूसरी जेलों में शिफ्ट


 रायपुर / 
  TODAY छत्तीसगढ़  /  ईडी के आवेदन पर विशेष कोर्ट का आदेश मिलने के बाद आबकारी, कोयला और कस्टम मिलिंग के मामलों में केंद्रीय जेल रायपुर में बंद आरोपियों को प्रदेश की अलग अलग जेलों के लिए आज रवाना कर दिया गया है। सभी को अलग वाहनों में कड़ी सुरक्षा के बीच बुधवार सुबह करीब-करीब पौने 11 बजे केंद्रीय जेल रायपुर से रवाना किया गया। इनमें आबकारी घोटाले के आरोपी अनवर ढेबर को अंबिकापुर जेल, अनिल टुटेजा को कांकेर जेल,  एपी. त्रिपाठी को जगदलपुर जेल में रखने के दिए निर्देश दिए हैं।

इसी तरह से कस्टम मिलिंग के आरोपी मार्कफेड के पूर्व एमडी मनोज सोनी को दंतेवाड़ा जेल और कोयला घोटाले के किंगपिन सरगना सूर्यकांत तिवारी को जगदलपुर जेल ट्रांसफर किया जाएगा। ईडी ने रायपुर जेल में एक साथ रहने पर इन सभी के द्वारा सिंडिकेट चलाने और जेल में वीआईपी ट्रीटमेंट की शिकायत करते हुये सभी को अलग-अलग जेल में भेजने संबंधी एक आवेदन विशेष कोर्ट में लगाया था। 

© all rights reserved TODAY छत्तीसगढ़ 2018
todaychhattisgarhtcg@gmail.com
TODAY छत्तीसगढ़
लाइव मार्केट & सराफा