Slider

LATEST NEWS
Loading Latest News...

छात्रा से बदसलूकी, लूटपाट करने वाले तीन मनचले गिरफ्तार


बिलासपुर /  TODAY छत्तीसगढ़  / कोटा क्षेत्र के औरापानी बाँध घूमने आए कॉलेज के छात्र छात्रा से लूटपाट कर बदसलूकी करने वाले तीन आरोपी पुलिस की गिरफ्त में हैं। पकडे गए आरोपी ग्राम मझगांव के हैं जो औरापानी बाँध से लगा हुआ है। 

कोटा पुलिस के मुताबिक़ शुक्रवार (25 अक्टूबर) की शाम पीड़ित छात्रा अपने दोस्त औरापानी जलाशय घूमने गई थी,  तीन युवकों ने रास्ता रोककर रुपयों की मांग की और छेड़छाड़ करने लगे। पुलिस ने रिपोर्ट के आधार पर इलाके में पतासाजी की  जिसके बाद ग्राम मझगांव निवासी राकेश जायसवाल पिता अशोक जायसवाल,  विकास यादव पिता नंद कुमार यादव और धर्मेंद्र श्रीवास पिता रामेश्वर श्रीवास को गिरफ्तार किया है।

 बिलासपुर पुलिस की अपील - 

बिलासपुर पुलिस द्वारा ऐसे बदमाशों पर सख़्त से सख़्त कार्यवाही की जाएगी एवं क्राइम रिकॉर्ड होने पर गुंडा बदमाशों की सूची में नाम जोड़ दिया जाएगा। साथ ही आमजनों से विनम्र निवेदन है कि सुनसान जगहों /जंगलों/डैम  आदि जगहों पर अंधेरे में ना जाएँ .

© all rights reserved TODAY छत्तीसगढ़ 2018
todaychhattisgarhtcg@gmail.com