Slider

LATEST NEWS
Loading Latest News...

विकसित भारत संकल्प यात्रा : पीएम आवास सहित विभिन्न योजनाओं का मिला रहा लाभ

मस्तूरी के ग्राम पंचायतों में पहुंची मोदी की गारंटी वाली गाड़ी, मिल रही योजनाओं की जानकारी।

 


बिलासपुर। 
 TODAY छत्तीसगढ़  /  विकसित भारत संकल्प यात्रा के अंतर्गत शिविर के माध्यम से केंद्रीय योजनाओं का लाभ पहुंचाने का सिलसिला लगातार जारी है। शिविर में पीएम आवास योजना सहित केंद्रीय योजनाओं का लाभ मिलने से हितग्राहियों के सपने साकार हो रहे है। योजनाओं से छूटे हुए हितग्राही पीएम आवास, उज्जवला योजना सहित विभिन्न योजनाओं के लिए आवेदन कर रहे है। इसी क्रम में मोदी की गारंटी वाली गाड़ी मस्तूरी ब्लॉक के ग्राम पंचायतों में पहुंची। 

मस्तूरी विकासखण्ड के ग्राम पचपेड़ी, धूर्वाकारी, सरगंवा, और मुड़पार खो में शिविर का आयोजन किया गया। यहां ग्रामीणों को केंद्रीय योजनाओं की जानकारी दी गई। शिविर के माध्यम से आधार कार्ड, आयुष्मान कार्ड, पीएम किसान सम्मान निधि योजना, किसान क्रेडिट कार्ड, पीएम जनधन योजना, वन अधिकार पत्रक, जाति प्रमाण पत्र, प्रधानमंत्री आवास योजना एवं राशन कार्ड संबंधित लाभ पात्र हितग्राहियों को समयबद्ध तरीके से पहुंचाया जा रहा है। इस दौरान योजनाओं से लाभांवित हितग्राहियों ने मेरी कहानी मेरी जुबानी के जरिए उनके जीवन एवं परिवार कल्याण में आये सुधारों व मिले लाभों की जानकारी साझा किया। शिविर में नन्हें-नन्हें स्कूली बच्चों ने मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। शिविर में 121 लोगों का आयुष्मान कार्ड, 755 लोगों का टीबी जांच, 306 लोगों का शुगर जांच एवं 422 लोगों का सिकलसेल जांच किया गया। विकासखंड मस्तूरी में अभी तक लगभग 1 लाख 13 हजार 318 लोगों ने शिविर का लाभ लिया है। 

© all rights reserved TODAY छत्तीसगढ़ 2018
todaychhattisgarhtcg@gmail.com
TODAY छत्तीसगढ़
लाइव मार्केट & सराफा