Slider

LATEST NEWS
Loading Latest News...

ट्रक चालकों की देशव्यापी हड़ताल : आवश्यक वस्तुओं की सुचारू आपूर्ति बनाये रखने के निर्देश

 


रायपुर।
 TODAY छत्तीसगढ़  /  मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने ट्रक चालकों की देशव्यापी हड़ताल को देखते हुए आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से महत्वपूर्ण बैठक ली। बैठक में उन्होंने प्रदेश में आवश्यक वस्तुओं की सुचारू आपूर्ति बनाये रखने के निर्देश दिए ताकि जनता को परेशानी न हो। उन्होंने कहा कि जनता  तक सही जानकारी पहुँचे, प्रदेश में क़ानून-व्यवस्था बनी रहे और भ्रामक जानकारी न फैले।  मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अफवाह फैलाने वाले तत्वों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश भी दिए हैं । बैठक में मुख्य सचिव, डीजीपी, समस्त संभागीय आयुक्त, आईजी, कलेक्टर, एसपी एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। 

TODAY छत्तीसगढ़ के WhatsApp ग्रुप में जुड़ने के लिए क्लिक करें   

© all rights reserved TODAY छत्तीसगढ़ 2018
todaychhattisgarhtcg@gmail.com
TODAY छत्तीसगढ़
लाइव मार्केट & सराफा