Slider

LATEST NEWS
Loading Latest News...

कांग्रेस : लोकसभा चुनाव से पहले देश के 12 राज्यों के प्रभारी बदले, पायलट छत्तीसगढ़ के प्रभारी होंगे


 रायपुर । 
 TODAY छत्तीसगढ़  /   तीन राज्यों में मिली करारी हार के बाद कांग्रेस में खलबली मची हुई है, खासकर छत्तीसगढ़ में। शायद छत्तीसगढ़ में प्रदेश कांग्रेस के असंतोष ने प्रभारी सैलजा की कुर्सी छीन ली है । कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने प्रदेश प्रभारियों को बदल दिया है। अब राजस्थान के पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट छत्तीसगढ़ के प्रभारी होंगे। TODAY छत्तीसगढ़ के WhatsApp ग्रुप में जुड़ने के लिए क्लिक करें   

सैलजा को ठीक एक वर्ष 17 दिन पहले 6 दिसंबर को पीएल पुनिया को हटाकर प्रदेश प्रभारी नियुक्त किया था। पुनिया करीब पांच वर्ष रहे और 15 वर्ष बाद सरकार गठन में भूमिका निभाई थी। हालांकि उनके कार्यकाल में गुट बाजी चरम पर रही। इसी वजह से उन्हें हटाकर सैलजा को नियुक्त किया गया था। उन पर भी चुनाव बाद खेमेबाजी के आरोप लगते रहे हैं। टिकट कटने पर बृहस्पति सिंह ने सैलजा पर हीरोइन की तरह व्यवहार करने, टीएस सिंहदेव को बढ़ावा देने के आरोप लगाए। इसकी शिकायत उन्होंने दिल्ली जाकर केसी वेणुगोपाल से भी की। वहीं पूर्व सीएम बघेल भी दिल्ली दौरे पर खड़गे, केसी से चर्चा करते रहे हैं। 

अंततः सारा ठिकरा सैलजा पर फोड़कर पार्टी हाईकमान ने प्रभारी को बदल दिया है। हालांकि पार्टी ने लोकसभा चुनाव से पहले देश के 12 राज्यों के प्रभारी बदले हैं। इनमें सैलजा को उत्तराखण्ड और सचिन पायलट को छत्तीसगढ़ की जिम्मेदारी दी है। 



© all rights reserved TODAY छत्तीसगढ़ 2018
todaychhattisgarhtcg@gmail.com
TODAY छत्तीसगढ़
लाइव मार्केट & सराफा