Slider

LATEST NEWS
Loading Latest News...

दृष्टि एवं श्रवण बाधितार्थ स्कूल के अधीक्षक हटाए गए


 आईटीआई कोनी में प्लेसमेंट कैंप कल 

बिलासपुर।  TODAY छत्तीसगढ़  /  आईटीआई कोनी में निजी संस्थान नव किसान बायोप्लांटेक लिमिटेड द्वारा कल 14 दिसम्बर को प्लेसमेंट कैंप का आयोजन किया जाएगा। इस कैंप में 10वीं पास 19 से 35 वर्ष आयु वर्ग के महिला एवं पुरूष भाग ले सकते है। कार्य क्षेत्र बिलासपुर, कोटा, मस्तुरी, बिल्हा एवं आसपास के विभिन्न ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में है। भविष्य निधि एवं चिकित्सा सुविधा एवं यात्रा भत्ता के अलावा वेतन 8 हजार 500 रूपये से 15 हजार तक होगी। इच्छुक अभ्यर्थी 14 दिसम्बर को सवेरे 10 बजे आईटीआई कोनी, बिलासपुर में उपस्थित होकर प्लेसमेंट कैंप में शामिल हो सकते है। 

TODAY छत्तीसगढ़ के WhatsApp ग्रुप में जुड़ने के लिए क्लिक करें  

दृष्टि एवं श्रवण बाधितार्थ स्कूल के अधीक्षक हटाए गए


बिलासपुर। 
 TODAY छत्तीसगढ़  /   दृष्टि एवं श्रवण बाधितार्थ स्कूल तिफरा के प्रभारी अधीक्षक अखण्ड प्रताप गौतम को हटा दिया गया है। वे अब अपने मूल प्रभार पुनर्वास अधिकारी के रूप में काम करेंगे। कलेक्टर श्री अवनीश शरण ने आज स्कूल का दौरा किया था। नये अधीक्षक के रूप में ब्रेल प्रेस तिफरा के उप नियंत्रक श्री हरीश सक्सेना को अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। 

© all rights reserved TODAY छत्तीसगढ़ 2018
todaychhattisgarhtcg@gmail.com
TODAY छत्तीसगढ़
लाइव मार्केट & सराफा