Slider

LATEST NEWS
Loading Latest News...

बहुत दुःख होता है कि शिक्षा के केंद्रों को पर्याप्त स्टाफ नहीं मिल पाया - विष्णुदेव

मुख्यमंत्री ने कहा कि पहली कैबिनेट में सरकार ने 18 लाख गरीब परिवारों को आवास देने का निर्णय लिया, हम 5 साल में मोदी की गारंटी पूरी करेंगे।

 


बिलासपुर । 
 TODAY छत्तीसगढ़  /  मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा है कि उच्च शिक्षा विभाग में स्टाफ की कमी चिंता की बात है। मुख्यमंत्री होने के नाते रिक्त पदों को भरने का पूरा प्रयास करेंगे। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने  अटल बिहारी बाजपेयी विश्वविद्यालय में कुल उत्सव-2023 को सम्बोधित करते हुए कहा कि आज एक सप्ताह के अंदर प्रदेश की न्यायधानी में दूसरी बार आप सभी के बीच में खुद को पाकर मैं गौरवान्वित महसूस कर रहा हूँ।   

उन्होंने कहा कि प्रदेश में सुशासन लाने के लिए आप सभी सहयोगी होंगे। जितनी साक्षरता शैक्षणिकता बढ़ेगी उतना ही सुशासन आएगा।  मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा आज बताते हुए बहुत दुःख होता है कि शिक्षा के केंद्रों को पर्याप्त स्टाफ नहीं मिल पाया, इस व्यवस्था को सुधारने और छत्तीसगढ़ में शिक्षा जगत में बहुत कुछ करने की आवश्यकता है। साय ने कहा मुख्यमंत्री होने के नाते मैं कह सकता हूं कि शैक्षणिक संस्थानों में जिस सेटअप या जिन चीजों की आवश्यता है उन्हें जल्द पूरा करने का हम प्रयास करेंगे। 

मुख्यमंत्री ने कहा कि आज 25 दिसंबर सुशासन दिवस पर मैं आप सभी को श्रद्धेय अटल बिहारी बाजपेयी जी की जयंती पर बधाई एवं शुभकामनाएं देता हूं। आज बहुत विशेष दिन है, आज पूरे प्रदेश में कार्यक्रम हो रहे हैं, सुशासन दिवस उत्साहपूर्वक मनाया जा रहा है। आज हमारी सरकार प्रदेश के किसानों को दो वर्ष का बकाया बोनस का भुगतान करने जा रही है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की गारंटी में जितने भी वादे किए थे, वह सब पूरा करने की गारंटी हमारी है। हम हर वादे को पूरा करेंगे। श्री साय ने कहा कि पहली ही कैबिनेट में हमारी सरकार द्वारा 18 लाख गरीब परिवारों को आवास देने का निर्णय लिया गया, हम 5 साल में मोदी  की गारंटी पूरी करेंगे। 


मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सुशासन दिवस पर अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय की पत्रिका "कन्हार" सहित अन्य प्रकाशनों का विमोचन किया


© all rights reserved TODAY छत्तीसगढ़ 2018
todaychhattisgarhtcg@gmail.com
TODAY छत्तीसगढ़
लाइव मार्केट & सराफा