Slider

अवैध खनिज उत्खनन पर कार्रवाई, परिवहन के 11 मामले दर्ज

 


बिलासपुर।
 प्रदेश में सरकार क्या बदली कुछ अफसरों की नींद ही टूट गई। चुनावी नतीजों के बाद प्रशासनिक अमले की कार्यशैली और अलग-अलग विभागों की मैदानी स्तर पर सक्रियता देखकर आमजनमानस भी हैरान है। जिले का खनिज अमला भी इन दिनों मैदान मार लेने की जुगत में लगा है, अवैध रेत उत्खनन से लेकर अन्य खनिज संसाधनों पर विभाग की नज़र है। 

जानकारी के लिहाज से आपको बता दें कि खनिज विभाग विगत 10 दिनों में खनिजों के अवैध उत्खनन एवं परिवहन पर लगातार कार्यवाही कर रहा है। मस्तूरी एवं चकरभाटा क्षेत्र में विभिन्न माध्यमों से प्राप्त सूचना के आधार पर अवैध मुरूम उत्खनन के 02 प्रकरण दर्ज कर अर्थदण्ड/समझौता राशि 2 लाख 92 हजार 620 जमा कराया गया है। इसके साथ ही मस्तूरी, बिल्हा, तखतपुर, बिलासपुर क्षेत्रों में सतत निरीक्षण कर अवैध खनिज परिवहन कर रहे कुल 8 वाहनों को जप्त कर खनिज अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया है। जप्त वाहनों में 02 वाहनों में मिट्टी (ईट), 03 वाहनों में चूनापत्थर (गिट्टी) तथा 03 वाहनों में रेत का अवैध परिवहन किया जा रहा था। 


© all rights reserved TODAY छत्तीसगढ़ 2018
todaychhattisgarhtcg@gmail.com