Slider

LATEST NEWS
Loading Latest News...

ASSEMBLY ELECTIONS 2023 : भाजपा के पक्ष में माहौल, मतदाताओं में मोदी सरकार की गारंटी का असर - लता

 


कोण्डागांव । 
TODAY छत्तीसगढ़  / छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग में कोंडागांव से दो बार विधायक रही और वर्तमान भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष लता उसेंडी ने अपने निवास के नजदीकी मतदान केंद्र सरगीपाल के मतदान केंद्र में पहुंचकर अपने मताधिकार का उपयोग किया। मतदान करने के बाद लता उसेंडी ने पत्रकारों से हुई अनौपचारिक चर्चा में बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार की गारंटी का असर मतदाताओं के चेहरे पर स्पष्ट दिखाई दे रहा है। उन्होंने कहा कि कोंडागांव में भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में माहौल है और मतदान के दौरान मतदाताओं का उत्साह इस बात का प्रमाण है। 

आपको बता दें कि विधानसभा चुनाव 2023 के पहले चरण में आज मंगलवार को 20 सीटों के लिए मतदान हुआ। 

TODAY छत्तीसगढ़ के WhatsApp ग्रुप में जुड़ने के लिए क्लिक करें   

© all rights reserved TODAY छत्तीसगढ़ 2018
todaychhattisgarhtcg@gmail.com
TODAY छत्तीसगढ़
लाइव मार्केट & सराफा