Slider

LATEST NEWS
Loading Latest News...

स्मारकीय राष्ट्रीय ध्वज उच्च न्यायालय आवासीय परिसर में फहराया गया


 बिलासपुर।  TODAY छत्तीसगढ़  /  को छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय क मुख्य न्यायाधीश  रमेश सिन्हा के द्वारा “स्मारकीय राष्ट्रीय ध्वज (Monumental National Flag) उच्च न्यायालय आवासीय परिसर में फहराया गया। झण्डे को राष्ट्रीय सैल्यूट दिया गया एवं राष्ट्रगान गाया गया। भारतीय तिरंगे पोल की ऊंचाई 100 फीट तथा ध्वज की लंबाई-चौड़ाई 30 X 20 फीट है। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के  न्यायाधीश दीपक कुमार तिवारी,  न्यायाधीश  राधाकिशन अग्रवाल,  न्यायाधीश रवीन्द्र कुमार अग्रवाल उपस्थित थे।

आज 14 नवम्बर "बाल दिवस के दिन मुख्य न्यायाधिपति द्वारा इस अवसर पर उपस्थित छोटे बच्चों से मुलाकात कर उन्हें उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। TODAY छत्तीसगढ़ के WhatsApp ग्रुप में जुड़ने के लिए क्लिक करें   

इस गरिमामयी पल में रजिस्ट्रार जनरल अरविंद कुमार वर्मा, रजिस्ट्री य CSJA के अधिकारी गण  सुधीर कुमार,  विनोद कुजूर,  शक्ति सिंह राजपूत,  ओम प्रकाश सिंह चौहान,  देवेन्द्र कुमार,  अवध किशोर श्रीमती गरिमा शर्मा,  हरीश कुमार अवस्थी,  हरीश चंद्र मिश्रा,  लोकेश पाटले, पी.पी.एस. एम. व्ही.एल.एल. सुब्रहमन्यम, छ.ग. उच्च न्यायालय के कर्मचारी संघ अध्यक्ष  प्रमोद कुमार पाठक, उच्च न्यायालय के अधिकारी-कर्मचारी गण अपने परिवार के साथ व पी.डब्ल्यू.डी. के अधिकारी-कर्मचारी गण उपस्थित रहे।

© all rights reserved TODAY छत्तीसगढ़ 2018
todaychhattisgarhtcg@gmail.com
TODAY छत्तीसगढ़
लाइव मार्केट & सराफा