Slider

कांग्रेस सरकार की नीति नही बदली तो सड़क का आंदोलन मंत्रियों के दरवाजे तक पहुचेगा - राजेश मूणत

 TODAY छत्तीसगढ़  / रायपुर । भाजपा रायपुर जिला  बैठक एकात्म परिसर में जिला पदाधिकारी, मंडल पदाधिकारी, मोर्चा प्रकोष्ठ के सदस्य , पार्षदगणों की विशाल उपस्थिति में  सम्पन्न हुआ।  कार्यकर्ताओं को कांग्रेस सरकार के कुनीति के खिलाफ आंदोलन के लिए आव्हान करते हुए पूर्व मंत्री व भाजपा प्रवक्ता राजेश मूणत ने कहा कि जिस आशा और विश्वास से जनता ने कांग्रेस को चुना है।  आज वो जनता पूछ रहा है कि आप के उन लोकलुभावन वादे का क्या हुआ ? 

TODAY छत्तीसगढ़ के WhatsApp ग्रुप में जुड़ने के लिए क्लिक करें   

रायपुर के जनता ने 3 विधायक व महापौर चुन कर भेजा आज उस राजधानी रायपुर का विकास क्यो रुका हुआ है? उन्होंने कार्यकर्ताओ का उत्साह बढ़ते हुए कहा कि  ऊर्जा का जो प्रवाह बिजली बिल वृद्धि के विरोध में दिखा वह अब लावा बन कर कांग्रेस के वादाखिलाफी के विरुद्ध इस 1 महीने तक रायपुर की सड़कों में बहेगा। और अगर सरकार की नीति न बदली तो भविष्य में मंत्रियों के दरवाजे तक पहुंचेगा। उन्होंने कानून व्यवस्था पर प्रश्नचिन्ह लगाते हुए कहा कि राजधानी में कानून का भय अपराधियो पर दिखना चाहिए पर कांग्रेसी नेताओ के शह पर अपराधी पुलिस पर हमले करने का दुस्साहस कर रहे है। 

भाजपा  जिलाध्यक्ष श्रीचन्द सुन्दरनी ने  रायपुर में निवासरत 70 वार्ड, बिरगांव के 40 वार्ड,माना के 15 वार्ड के नेता कार्यकर्ताओ को चरणबध्द आंदोलन के रूपरेखा बताते हुए कहा कि आपकी एकजुटता भाजपा रायपुर जिला की शक्ति है और इसी शक्ति के बूते 13 अगस्त से 15 सितंबर तक वार्ड के छोटी बड़ी समस्या प्रधानमंत्री आवास के अधूरे मकान,पट्टे, पानी, श्रम कार्ड, राशन कार्ड,इन मुद्दो को लेकर सरकार को जगाना है। 

बैठक में  पूर्व जिलाध्यक्ष राजीव अग्रवाल   ने  कार्यकर्ताओ को कहा कि आपके अंदर के आत्मविश्वास से 2023 में सरकार बनाएंगे। मोतीलाल साहू  ने  50 प्रतिशत महिला आबादी को  साथ लेकर  प्रदेश सरकार की असफलता, वादाखिलाफी व  अन्याय की खिलाफ सड़क पर संघर्ष करने को कहा है।  

© all rights reserved TODAY छत्तीसगढ़ 2018
todaychhattisgarhtcg@gmail.com