Slider

LATEST NEWS
Loading Latest News...

मेडिकल कॉलेज के 7 सीनियर छात्र सस्पेंड, रैगिंग का मामला

 TODAY छत्तीसगढ़  / जगदलपुर /  मेडिकल कॉलेज में कुछ दिनों पहले कुछ सीनियर छात्रों के द्वारा जूनियर छात्रों के साथ रैगिंग करने के साथ ही मारपीट किये जाने का मामला प्रकाश में आया, जिसके बाद मेकाज में आज अधिकारियों को बैठक हुई, जिसके बाद 7 सीनियर छात्रों को 1 साल के लिए सस्पेंड कर दिया गया।

मामले के बारे में मेकाज डीन डॉ. यूएस पैकरा ने बताया कि वर्ष 2019 के कुछ छात्रों को सीनियर छात्रों के द्वारा 8 अगस्त को रैगिंग किया गया, जिसके बाद मारपीट किये जाने की बात भी सामने आई, जूनियर छात्रों ने इस मामले को लेकर दिल्ली के एंटी  रैगिंग कमेटी को मेल में सूचना दिया गया, जिसके बाद टीम के द्वारा एक पत्र मेकाज भेजा गया, जिसकी जानकारी लगते ही हड़कंप मच गया, वहीं मामले की जानकारी के लिए छात्रों को बुलवाया गया, जहाँ घंटों तक चली बैठक के छात्रों को वापस भेज दिया गया। 

TODAY छत्तीसगढ़ के WhatsApp ग्रुप में जुड़ने के लिए क्लिक करें   

आज यानी  बुधवार की सुबह डीन ऑफिस में बैठक बुलाई गई, घंटों तक चली बैठक के बाद 7 सीनियर छात्रों को 1 साल के लिए सस्पेंड कर दिया गया। छात्रों को सस्पेंड करने की जानकारी लगने के बाद सीनियरों में रोष देखने को मिल रहा है। 

© all rights reserved TODAY छत्तीसगढ़ 2018
todaychhattisgarhtcg@gmail.com
TODAY छत्तीसगढ़
लाइव मार्केट & सराफा