Slider

LATEST NEWS
Loading Latest News...

नक्सली : जंगल में रखे 15 लाख रूपये नगद और दहशतगर्दी का सामान बरामद

 TODAY छत्तीसगढ़  / कांकेर /  छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले की सीमा से सटे महाराष्ट्र के गढ़चिरौली में सी-60 कमांडो की टीम को बड़ी सफलता मिली है। जवानों ने सर्चिंग के दौरान जंगलो से नक्सलियों के द्वारा छुपा कर रखे गए डम्प को बरामद किया है, जिसमें 15 लाख 16 हजार रुपये कैश और भारी मात्रा में नक्सल सामग्री शामिल है।

जानकारी के मुताबिक सी-60 कमांडो की टीम नक्सल गश्त पर रवाना हुई थी। इसी दौरान सूचना पर कुदरी के जंगल में छुपा कर रखे गए 15 लाख 16 हजार रुपये कैश, इलेक्ट्रॉनिक बटन 4 नग, स्विच 1 नग, डेटोनेटर 3 नग, वायर बंडल 2 नग, वाकी-टॉकी 1 नग व अन्य नक्सल सामग्री बरामद की गई है। बताया जा रहा है कि नक्सली तेंदूपत्ता के सीजन में ठेकेदारों से डरा धमकाकर वसूली करते हैं। पुलिस को शक है कि यह वही रकम हो सकती है। 
© all rights reserved TODAY छत्तीसगढ़ 2018
todaychhattisgarhtcg@gmail.com
TODAY छत्तीसगढ़
लाइव मार्केट & सराफा