Slider

LATEST NEWS
Loading Latest News...

नशे के सौदागरों पर नज़र : शराब और गांजा की अवैध बिक्री करने वाला पुलिस के शिकंजे में

 TODAY छत्तीसगढ़  / अंबिकापुर। राज्य के विभिन्न जिले की तरह अब सरगुजा में भी पुलिस ने नशे के कारोबारियों पर नकेल कसना शुरू कर दिया है। पुलिस ने गांजा तस्कर सहित अंग्रेजी शराब की अवैध बिक्री करने वाले को गिरफ्तार किया है। इसके कब्जे से नशे का सामान भी बरामद किया गया है। आरोपी के खिलाफ आगे की कार्यवाही की जा रही है। 

TODAY छत्तीसगढ़ के WhatsApp ग्रुप में जुड़ने के लिए क्लिक करें   

मामला लखपुर थाना क्षेत्र का है, जहां मुखबिर से सूचना मिली कि लखनपुर का रहनें वाला राजनारायण के पास करीब 3 किलो गांजा व 6 लीटर अंग्रेजी शराब बिक्री करनें के लिए रखा हुआ है। सूचना मिलने पर तत्काल पुलिस नें घेराबंदी कर आरोपी के पास से नशे के सामान के साथ गिरफतार कर लिया है। फिलहाल पुलिस ने आरोपी के खिलाफ 20 बी एनडीपीएस एक्ट एवं 34 (2) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही कर जेल भेज दिया है। सरगुजा जिले में नए एसपी की कप्तानी सम्भालते ही नशे के कारोबारियों के खिलाफ कार्रवाई ने रफ्तार पकड़ी है। लखनपुर में आज पुलिस ने नशे के कारोबारियों के खिलाफ कार्रवाई की है। 
© all rights reserved TODAY छत्तीसगढ़ 2018
todaychhattisgarhtcg@gmail.com
TODAY छत्तीसगढ़
लाइव मार्केट & सराफा